महाराणा प्रताप

महाराणा प्रताप का राज्य रोहण दिवस बनाने को लेकर राजस्थान शिक्षा विभाग ने एक आदेश दिया है। शिक्षा विभाग ने जो आदेश दिया है उसके मुताबिक आने वाली 28 फरवरी को राजस्थान के सभी स्कूलों में महाराणा प्रताप का राज्य रोहण दिवस मनाया जाएगा।

28 फरवरी 2026 को शिक्षा विभाग की ओर से शिविरा पंचांग में महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस मनाए जाने को लेकर पूर्व में ही उल्लेख किया गया है ताकि बच्चों को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन को आत्मसात करने की प्रेरणा मिल सके।

शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि 28 फरवरी को सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम कक्षा 5, 8, 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं को प्रभावित किए बिना आयोजित किया जाएगा।

वहीं, इस दिन सुबह की प्रार्थना सभा में महाराणा प्रताप जी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाए जाएंगे और देशभक्ति गीत गाए जाएंगे। राज्यारोहण का मतलब है वह दिन, जब महाराणा प्रताप मेवाड़ की गद्दी पर बैठे थे। इस अवसर पर स्कूलों में महाराणा प्रताप के जीवन पर निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर आदि प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी, ताकि विद्यार्थी उनके जीवन से प्रेरणा ले सकें।

बता दें कि, इन गतिविधियों में केवल कक्षा 3, 4, 6, 7, 9 और 11 के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम इस तरह से आयोजित किया जाएगा कि बोर्ड परीक्षा और परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षकों के काम पर कोई असर न पड़े।

ये भी पढ़ें:

By admin