उत्तर भारत के कई राज्यों में अब गर्मी का एहसास होने लगा है। तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं, कई जगहों पर तापमान दिन के समय 28-30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। यानि मॉनसून से पहले वाली गर्मी में गरज-चमक के साथ होने वाली बारिश हो सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में अब तापमान धीरे-धीरे 3-4 डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा तक पहुंच रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां हाल ही में अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री तक पहुंचा, जबकि फरवरी में आमतौर पर यह 22-25 डिग्री के आसपास रहता है। बीते कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। जिससे थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन अब यह विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। अधिकतर राज्यों में मौसम साफ है और धूप निकल रही है।
