राजस्थान के भिवाड़ी में दर्दनाक हादसा, केमिकल फैक्ट्री में लगी आग से 7 कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत

राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार सुबह-सुबह भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 8 मजदूरों की जान चली गई है। मिली जानकारी के अनुसार रेस्क्यू टीम ने फैक्ट्री के अंदर से 7 कर्मचारियों के शव बरामद किए है। वहीं, एक कर्मचारी की मौत दिल्ली एम्स में एडमिट कराए जाने के बाद हुई।

फैक्ट्री का प्लॉट नंबर G1/118B बताया जा रहा है, जहां आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। केमिकल्स की मौजूदगी के कारण तेजी से फैल गई। बता दें कि, घटना की जानकारी मिलते ही कई दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना हुई और इसके बाद कर्मचारियों के इनपुट के आधार पर भिवाड़ी, तिजारा और आसपास के इलाकों से कई और दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

वहीं, प्रशासन ने बताया कि, फैक्ट्री के कर्मचारियों और अधिकारियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है और इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है, जहां 7 कर्मचारियों के शव बरामद किए गए हैं और एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गई।

उन्होंने आगे बताया कि, घटना के दौरान फैक्ट्री में 20-25 मजदूर काम कर रहे थे.।जिनमें से कुछ मजदूर खुद बाहर निकल आए, लेकिन कई अंदर फंस गए और आग की लपटों में झुलसकर मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

By admin