दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शुक्रवार सुबह अलग-अलग स्कूलों को धमकी भरे संदेश मिले, जिससे हड़कंप मच गया। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां भी तुरंत हरकत में आ गईं। धमकी मिलने वाले स्कूलों में झंडेवाला स्थित बीटी तमिल स्कूल, एसपीवी स्कूल और ब्रिटिश स्कूल का नाम शामिल है।

बता दें कि, पहली धमकी भरी कॉल सुबह 9:13 बजे झंडेवालान स्थित बीडी तमिल एजुकेशन स्कूल को मिली। दिल्ली पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसरों को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने भी स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू की। स्कूल की बिल्डिंग में कक्षाओं, पार्किंग क्षेत्रों और आसपास के इलाकों की बारीकी से तलाशी ली।

वहीं, इससे पहले साउथ दिल्ली के कई स्कूलों को भी बम की धमकी मिली थी, हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। जिन स्कूलों को पहले बम की धमकी मिली थी उनमें लॉरेटो कान्वेंट स्कूल दिल्ली केंट, केम्ब्रिज स्कूल श्रीनिवासन पूरी, वेयकेटेशवर स्कूल रोहणी, केम्ब्रिज स्कूल NFC, इंडियन स्कूल सादिक नगर, CM श्री रोहणी, DTA स्कूल INA, बाल भारती स्कूल रोहणी, वनस्थली स्कूल और न्यू राजेंद्र नगर शामिल थे।

By admin