दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित इन राज्यों के मौसम को लेकर IMD का अलर्ट

उत्तर भारत में अब ठंड का असर खत्म ही हो गया है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं, सुबह और शाम के बीच हल्की ठंड महसूस हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक तापमान में इजाफा होने के आसार है।

वहीं, विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग ने 13 से 19 फरवरी के बीच एक बार फिर से मौसम के बिगड़ने की संभावना जताई है।

अगर बात दिल्ली के मौसम की करें तो आज सुबह बादलों की वजह से सुबह के समय हल्की ठंड का एहसास हुआ और शाम को भी हल्की ठंड महसूस हो सकती है। मौसम विभाग ने आज सुबह 10-15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। वहीं इसके बाद 15 फरवरी से आंधी-बारिश की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें:

By admin