सोना-चांदी

बीते दिनो सोना-चांदी के दामों में गिरावट के बाद अब एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना-चांदी की कीमतों में काफी उछाल देखने को मिला। Silver Price अपने पिछले बंद की तुलना में खुलते ही करीब 15000 रुपये प्रति किलो उछल गया तो वहीं सोना भी झटके में 3,000 रुपये महंगा हो गया।

हालांकि, अपने हाई-लेवल से दोनों कीमती धातुएं अभी भी काफी सस्ती मिल रही हैं। चांदी की कीमत पिछले बंद 2,49,892 रुपये की तुलना में उछलकर 2,64,885 रुपये पर पहुंच गई और इस हिसाब से एक झटके में 1 Kg Silver Price 14,993 रुपये महंगी हो गई।

आपको बता दें कि, 29 जनवरी को चांदी की कीमत तूफानी रफ्तार से भागते हुए पहली बार 4 लाख के ऐतिहासिक स्तर के पार निकली थी और 4,20,048 रुपये प्रति किलो पर पहुंची थी। हालांकि, इसके बाद से ये दनादन क्रैश हुई और गिरते हुए 2.25 लाख रुपये के लेवल तक आ गई थी। और अब इसमें फिर से तेजी देखने को मिल रही है।

वहीं, सोमवार को सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला। 10 Gram 24 Karat Gold का रेट बीते शुक्रवार के बंद 1,55,451 रुपये की तुलना में खुलने के साथ ही उछलकर 1,58,500 रुपये पर पहुंच गया यानी सोना 3,049 रुपये महंगा हो गया।

By admin