IND vs ENG U19 World Cup Final

अंडर-19 विश्व कप 2026 का आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होगी। भारतीय टीम रिकॉर्ड छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। वहीं इंग्लिश टीम की निगाहें दूसरी बार खिताबी जीत हासिल करने पर हैं। मुकाबला भारतीय समयानुसार 1 बजकर शुरू होगा और टॉस दोपहर 12 बजकर 30 मिनट होगा।

इस मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से वैभव सूर्यवंशी धमाल मचाना चाहेंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में वैभव ने शानदार 68 रन बनाए थे। उस मुकाबले में एरॉन जॉर्ज ने तो शतक ठोक दिया था। वहीं, कप्तान आयुष म्हात्रे, अभिज्ञान कुंडू, उप-कप्तान विहान मल्होत्रा भी फॉर्म में चल रहे हैं। गेंदबाजी में आरएस अम्बरीश, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, खिलान पटेल और कनिष्क चौहान ने दमदार प्रदर्शन किया है।

भारत की 10वीं बार U19 वर्ल्ड कप फाइनल में एंट्री है। इसके साथ ही भारत लगातार छठा फाइनल खेलने जा रहा है, ये सिलसिला साल 2016 में शुरू हुआ था। भारत अब तक 5 बार चैम्पियन रह चुका है। उसने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब जीता था।

फाइनल में भारत की संभावित प्लेइंग-11: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन

फाइनल में इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेस, थॉमस रेव (कप्तान/विकेटकीपर), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन और एलेक्स फ्रेंच

By admin