उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना

मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। उत्तराखंंड के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

वहीं, खास तौर पर 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना अधिक बताई जा रही है। जबकि, मैदानी और आसपास के जिलों में तेज हवाओं को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है।

मौसम विभाग द्वारा देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है और ऐसे में खुले स्थानों पर सावधानी बरतने और हल्के ढांचे, होर्डिंग्स तथा पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ने के आसार हैं। खासकर सुबह और रात के समय ठिठुरन ज्यादा महसूस हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

By admin