सोना-चांदी की कीमतों पर लगातार गिरावट जारी है। दोनों ही कीमती धातुएं और सस्ती हो गईं। बजट के दिन भर-भराकर टूटने के बाद सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में वायदा कारोबार की शुरुआत के साथ ही सोना-चांदी की कीमत गिरती जा रही है। एक ओर जहां ओपनिंग के साथ 1 Kg चांदी का रेट झटके में करीब 16,000 रुपये गिर गया, तो वहीं कुछ देर के कारोबार के बाद ये करीब 32000 रुपये टूट गई। दूसरी ओर 10 Gram 24 Karat Gold का वायदा भाव एमसीएक्स पर 8000 रुपये से ज्यादा कम हो गया।
बता दें कि, बीते कारोबारी दिन सिल्वर के दाम में तगड़ी गिरावट और फिर रिकवरी के बाद अंत में 2,65,652 रुपये पर क्लोज हुआ था और सोमवार को जैसे ही कारोबार ओपन हुआ, तो ये गिरकर 2,55,652 रुपये प्रति किलो पर आ गया और फिर इसके कुछ ही मिनटों बाद ये 2,49,713 रुपये प्रति किलो पर आया और उसके कुछ ही देर में फिसलते हुए 2,33,774 रुपये तक गिर गया। चांदी 31,863 रुपये और सस्ती हो गई।
सोना के दाम में भी गिरावट जारी है। बजट वाले दिन भी 13,000 रुपये कम हो गए थे हालांकि थोड़ी देर की रिकवरी देखने को मिली थी। सोना रविवार को 1लाख 47 हजार 753 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। सोमवार को करोबार की शुरूआत होते ही ये फिर गिरा और 1,43,321 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया और फिर झटके में 1,38,888 रुपये तक टूट गया। यानी 10 Gram 24 Karat Gold Rate 8,865 रुपये तक सस्ता हो गया।
