पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा टी20 विश्व कप 2026 को संभावित बायकॉट करने की चर्चाओं के बीच आइसलैंड और युगांड़ा क्रिकेट के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है। वहीं, अब पाकिस्तान टूर्नामेंट खेलने को तैयार है और टीम 2 फरवरी को श्रीलंका रवाना होगी। लेकिन पाकिस्तान की सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग हो रही है।

टी20 विश्वकप को बायकॉट करने की पाकिस्तान की सोच ने उसकी इंटरनेशनल क्रिकेट में मजाक बना हुआ है। पहले आइसलैंड और अब युगांडा क्रिकेट ने पाकिस्तान की जगह टूर्नामेंट खेलने की पेशकश कर दी है। कुल मिलाकर पाकिस्तान को युगांडा और आइसलैंड ने ट्रोल किया है और जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर शर्मसार स्थिति में दिख रहा है।

बता दें कि, टी20 विश्व कप से पाकिस्तान के बायकॉट की अटकलें तब शुरू हुईं जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के सुरक्षा संबंधी रुख का समर्थन किया। बांग्लादेश ने भारत में खेले जाने वाले मैचों को लेकर सुरक्षा कारणों से वेन्यू श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी। आईसीसी ने उसकी यह मांग ठुकरा दी, जिसके बाद बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला लिया, फिर बांग्लादेश की जगह टूर्नामेंट में आईसीसी की एंट्री हुई। वहीं, इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि पाकिस्तान भी इसी रास्ते पर चल सकता है।
