BCB चीफ बुलबुल का बयान
टी-20 विश्व कप की 7 फरवरी से शुरूआत हो रही है। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच तनातनी जा रही है। बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा कि, वह सरकार पर किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाना चाहते, लेकिन भारत में T20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने को लेकर उनका रुख अब भी नहीं बदला है।
 
बता दें कि, आईसीसी ने बीसीबी आधिकारिक संदेश भेजा है। जिसपर अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल से मुलाकात की।मुलाकात में यह तय किया गया कि आसिफ नजरुल 22 जनवरी की दोपहर को पहले विश्व कप स्क्वॉड में शामिल खिलाड़ियों के साथ बैठक करेंगे और इस बैठक में खिलाड़ियों की राय ली जा सकती है कि वे भारत में वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं या नहीं।
 
वहीं, अब सवाल ये है कि अगर बांग्लादेश के खिलाड़ी भारत आने के पक्ष में होंगे तो बीसीबी का क्या रुख रहेगा ? इस सवाल का जवाब देते हुए बुलबुल ने कहा कि, बांग्लादेश की आधिकारिक स्थिति अब भी वही है और वह भारत की बजाय श्रीलंका में वर्ल्ड कप मैच खेलना चाहता है।
 
खेल सलाहकार के साथ बैठक के बाद बांग्लादेशी मीडिया से बात करते हुए बुलबुल ने कहा- मैं ICC से एक मिरेकल की उम्मीद कर रहा हूं। कौन वर्ल्ड कप नहीं खेलना चाहता? लेकिन मैं सरकार पर कोई दबाव नहीं डालना चाहता। हम जानते हैं कि भारत हमारे लिए सुरक्षित नहीं है इसलिए हम श्रीलंका में खेलना चाहते हैं। मेरी स्थिति अब भी वही है।
 
उन्होंने आगे बताया कि ICC ने उन्हें सरकार से बातचीत के लिए 24 से 48 घंटे का समय दिया है, लेकिन इसके बावजूद वह सरकार पर दबाव बनाने के पक्ष में नहीं हैं। मैं जानता हूं कि ICC ने हमारी मांग खारिज कर दी है, लेकिन जब फैसला होता है तो सरकार को सिर्फ खिलाड़ियों ही नहीं, बल्कि सभी पहलुओं को देखना होता है। वहीं,
अब सबकी नजर खिलाड़ियों की बैठक और सरकार के अगले कदम पर टिकी है।

By admin