बाल-बाल बचे अक्षय कुमार!

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि कि सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मिली जानकारी के मुताबित बीते दिनों खिलाड़ी कुमार जब अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ विदेश से हॉलीडे मनाकर लौट रहे थे, तब उनके काफिले की कार का एक्सीडेंट हो गया।

बता दें कि, जुहू रोड़ पर अक्षय कुमार के घर के पास हुए इस भयंकर एक्सीडेंट के कई विजुअल्स सामने आए, जिन्‍हें देखकर फैंस खिलाड़ी कुमार को लेकर चिंतित हो उठे। हालांकि, इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिनकी मदद के लिए खुद खिलाड़ी कुमार आगे आए।

आपको बता दें कि, एयरपोर्ट से अक्षय कुमार अपने घर जुहू की तरफ जा रहे थे, तभी उस दौरान तेज स्पीड एक मर्सिडीज एक ऑटो रिक्शा से जा टकराई। वह ऑटो चालक खुद को नहीं संभाल पाया और अक्षय की सिक्योरिटी की कार से सीधा जा टकराया। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना उस काफिले का हिस्सा थे, लेकिन उस कार में मौजूद नहीं थे, जिसका एक्सीडेंट हुआ।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, दो कारों और एक ऑटो रिक्शा के बीच हुई इस भयानक टक्कर में दो लोगों को थोड़ी चोटें आई हैं। जब ये हादसा हुआ, तब वहां के स्थानीय लोगों ने खुद अक्षय कुमार को अपनी एसयूवी से बाहर आकर ऑटो चालाक और यात्री की मदद करते हुए देखा गया।

बता दें कि, यह एक्सीडेंट मुंबई जुहू के सिल्वर बीच कैफे के पास हुआ। सोशल मीडिया पर इस हादसे का वीडियो वायरल हो गया। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक्‍सीडेंट के बाद ऑटो कैसे पूरी तरह से क्रश हो चुका है। ये हादसा 19 जनवरी को तकरीबन रात 8:30 के आसपास हुआ है। रिक्शा चालक के भाई के मुताबिक, उनकी हालत सीरियस है।

ये भी पढ़ें:

By admin