मशहूर सिंगर बी प्राक (B Praak) को लॉरेंस गैंग ने धमकी दी है और दस करोड़ की फिरौती की मांग की है। धमकी ऑडियो के जरिए भेजी गई। ऑडियो रिकॉर्डिंग पंजाबी सिंगर दिलनूर को 6 जनवरी की दोपहर भेजी गई। वहीं, इसके पहले दिलनूर को 5 जनवरी को दो बार कॉल किया गया था लेकिन दिलनूर ने कॉल नहीं उठाया, 6 जनवरी को भी विदेशी नम्बर से कॉल किया गया।
दिलनूर कि शिकायत के मुताबिक उसने कॉल उठाई, लेकिन जब बात अजीब लगने लगी, तो उसने कॉल काट दिया जिसके बाद सिंगर को वॉयस मैसेज भेजा गया, उन्होंने मामले को लेकर मोहाली में शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार सिंगर बी प्राक को धमकी देने वाले ने अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया। आरजू बिश्नोई जो लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का है और विदेश में छिप कर बैठा है। उसने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि हेलो आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं, उसको बी प्राक को मैसेज कर देना कि 10 करोड़ रुपये चाहिए, तेरे पास एक हफ्ते का टाइम है। जिस मर्जी देश में चला जा, आसपास इसके साथ वाला कोई भी मिल गया ना तो नुकसान कर देंगे और इसको फेक कॉल मत समझना। मिल के चलेगा तो ठीक नहीं तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे।.
