CM तक नहीं पहुंची फरियाद तो फूट-फूटकर रो पड़ी छात्रा

सोशल मीडिया पर एक वीडियों काफी वायरल हो रहा। वीडियो में वह अपनी गरीबी और डॉक्टर बनने की इच्छा का जिक्र करते हुए मदद की अपील करती नजर आ रही है। वायरल वीडियो मध्यप्रदेश का है। जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सीधी जिले में एक गरीब आदिवासी परिवार की बेटी ने गुहार लगाने पहुंची थी लेकिन जब वह सीएम से नहीं मिल पाई तो उसकी आंखों से दर्द छलक पड़ा।

बता दें कि, आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अपनी पढ़ाई और भविष्य की मदद की गुहार लगाने पहुंची छात्रा सीएम तक नहीं पहुंच सकी और निराशा में फूट-फूटकर रो पड़ी। मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा सीधी के आदिवासी बहुल क्षेत्र चिनगवाह गांव की रहने वाली है और बैगा समुदाय से आती है। छात्रा का नाम अनामिका है और वह हाथ में आवेदन लेकर मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश करती रही, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम की व्यस्तता के चलते उसे मुख्यमंत्री तक पहुंचने का मौका नहीं मिला।

वहीं, छात्रा ने रोते हुए कहा कि उसका सपना डॉक्टर बनने का है। वह पढ़-लिखकर समाज और देश की सेवा करना चाहती है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। उसके पिता मजदूरी करते हैं, जिससे घर का खर्च चलाना भी मुश्किल होता है और ऐसे में मेडिकल जैसी महंगी पढ़ाई का सपना उसके लिए दूर होता जा रहा है।

छात्रा ने आगे कहा कि मैं पढ़ना चाहती हूं, डॉक्टर बनना चाहती हूं, लेकिन पैसे नहीं हैं। पढ़ाई का खर्च कहां से आएगा, यही चिंता हर दिन मुझे परेशान करती है।

By admin