स्विट्जरलैंड के बार में बम ब्लास्ट

नए साल के मौके पर स्विटजरलैंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कई लोगों के मारे जाने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक ये धमाका एक बार में हुआ है। स्विस पुलिस के मुताबिक ये धमाका स्विटजरलैंड के क्रैंस मोंटाना शहर में हुआ है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल ले जा रही है।

आपको बता दें कि, ब्लास्ट के बाद इस बार में आग लग गई। वहीं, इस आग में कई लोग फंस गए हैं जिन्हें स्विस पुलिस की रेस्क्यू टीम बार से बाहर निकाल रही है और अस्पताल भेज रही है। पुलिस के मुताबिक नए साल के मौके पर इस बार में पार्टियां चल रही थी और लोगों की भारी भीड़ थी। इस दौरान धमाका हुआ।

गुरुवार सुबह स्विस पुलिस ने बताया कि धमाका क्रैंस मोंटाना के लग्ज़री अल्पाइन स्की रिज़ॉर्ट में हुआ है। स्विस मीडिया के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वालिस कैंटन में पुलिस प्रवक्ता गेटन लैथियन ने एजेंसियों को बताया, “अज्ञात वजह से धमाका हुआ है।”

उन्होंने आगे कहा, “कई लोग घायल हुए हैं, और कई लोगों की मौत हुई है। धमाका देर रात करीब 1:30 बजे ले कॉन्स्टेलेशन नाम के एक बार में हुआ, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, धमाका तब हुआ जब लोग नए साल का जश्न मना रहे थे।”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *