हरियाणा पुलिस ने निकाली बंपर भर्ती

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं के लिए नए साल के अवसर पर हरियाणा सरकार ने तोहफा दिया है। नए साल पर हरियाणा पुलिस ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) ने पुलिस विभाग में कुल 5500 कॉन्स्टेबलों की भर्ती निकाली है।

कब कर सकते हैं आवेदन?

हरियाणा में इस भर्ती के नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके लिए 11 जनवरी 2026 से आवेदन शुरू होंगे। उम्मीदवार 25 जनवरी 2026 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, खास बात ये है कि इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा इसमें शामिल हो सकते हैं। बताया गया है कि भर्ती तीन अलग कैटेगरी में होगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए योग्यता 12वीं पास रखी गई है। उम्मीदवारों को ये भी बताया गया है कि इसके ऊपर की किसी भी डिग्री के लिए कोई अतिरिक्त नंबर या फिर वेटेज नहीं दी जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 साल तक होनी चाहिए। उम्र संबंधी छूट और बाकी नियमों की जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जा सकते हैं।

महिलाओं के लिए भी आरक्षित हैं पद

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल की इस भर्ती में महिलाओं के लिए भी सैकड़ों पद आरक्षित हैं। कुल 600 पद महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए हैं। वहीं 4500 पद पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए होंगे। इसके अलावा 400 पद पुरुष कांस्टेबल (जीआरपी) के लिए हैं। बता दें कि, इन सभी पदों पर आवेदन खत्म होने के बाद HSSC की तरफ से एडमिट कार्ड और परीक्षा की तारीख का ऐलान किया जाएगा।

By admin