CM सैनी का हिसार के ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी का दौराCM सैनी का हिसार के ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी का दौरा

CM सैनी का हिसार के ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी का दौरा

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार के ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी का दौरा किया और यहां हड़प्पन नॉलेज सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। छात्रों ने सीएम का तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सबसे पहले मॉक एक्सकवेशन स्थल का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुदाई से प्राप्त हड़प्पाकालीन वस्तुओं के स्टॉल का अवलोकन किया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग और स्कूली बच्चे उपस्थित थे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने प्राचीन संस्कृति का आकर्षक प्रदर्शन किया।

सीएम के साथ कार्यक्रम में मंत्री अरविंद शर्मा और रणबीर गंगवा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने राखीगढ़ी संग्रहालय में स्थापित विशेष प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वे संग्रहालय परिसर के मीटिंग हॉल में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं, राखी शाहपुर में जाकर उन्होंने हड़प्पन नॉलेज सेंटर का औपचारिक उद्घाटन किया

राखीगढ़ी में 26 से 28 दिसंबर तक आयोजित ये कार्यक्रम बच्चों के लिए ऐतिहासिक और शैक्षिक अनुभव का खास अवसर साबित होगा। देश में पहली बार ऐसा आयोजन हो रहा है, जिसमें छात्र खुद पुरातत्वविद् बनकर उत्खनन की वैज्ञानिक प्रक्रिया सीखेंगे।

WhatsApp Image 2025 12 26 at 1.04.01 AM

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अप्पू सहारण ने बताया कि, छात्रों को मिट्टी की परत हटाने, अवशेष निकालने, उनकी सफाई, पैकिंग और संरक्षण जैसी पूरी प्रक्रिया विज्ञानिक ढंग से सिखाई जाएगी। इससे बच्चों को ये समझने का मौका मिलेगा कि, धरती में छिपे इतिहास को कितना सावधानीपूर्वक और जिम्मेदारी से बाहर लाया जाता है

मॉक खुदाई के लिए पंचायत भूमि पर 5×5 मीटर आकार के तीन स्ट्रेच तैयार किए गए हैं। इनमें दो स्ट्रेच में हड़प्पाकालीन वस्तुओं जैसे मनके और चूड़ियों के मॉडल वैज्ञानिक ढंग से दबाए गए हैं, जिन्हें छात्र खुदाई के दौरान खोजेंगे। तीसरे स्ट्रेच में कच्ची ईंटों की दीवारें, प्राचीन कुएं का मॉडल और कंकाल की डमी संरचना बनाई गई है।

इससे छात्रों और पर्यटकों को वास्तविक उत्खनन का जीवंत अनुभव मिलेगा। इस वर्ष राखीगढ़ी में नियमित खुदाई नहीं हो रही, इसलिए ये मॉक एक्सकवेशन पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। छात्र स्वयं पर्यटकों को खुदाई की प्रक्रिया और महत्व के बारे में जानकारी देंगे।

राखीगढ़ी हरियाणा की सबसे प्रतिष्ठित पुरातात्विक साइटों में से एक है। यहां हड़प्पन सभ्यता के अवशेष मिले हैं, जो इतिहास और संस्कृति की गहराई को दर्शाते हैं। इस तरह के कार्यक्रम न केवल छात्रों को अनुभव आधारित शिक्षा देते हैं, बल्कि स्थानीय पर्यटन और सांस्कृतिक जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं।

CM सैनी ने कहा कि, इस तरह के आयोजनों से बच्चों में इतिहास के प्रति जिज्ञासा और सीखने की भावना पैदा होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, इस कार्यक्रम को और अधिक व्यावहारिक और बच्चों के अनुकूल बनाया जाए।
इस कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी ने राखीगढ़ी का दौरा किया और हड़प्पन नॉलेज सेंटर का उद्घाटन किया।

छात्रों और स्कूली बच्चों के लिए अनुभव आधारित शिक्षा पर जोर। मॉक खुदाई स्थल में छात्र वैज्ञानिक प्रक्रिया को सीखेंगे और दिखाएंगे। स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से इतिहास का जीवंत प्रदर्शन। संग्रहालय में विशेष प्रदर्शनी और अधिकारियों के साथ बैठक। राखीगढ़ी में आयोजित ये तीन दिवसीय कार्यक्रम छात्रों और इतिहास प्रेमियों के लिए सिखने और देखने का अनुपम अवसर साबित होगा।