images

ओलिंपिक मेडलिस्ट गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा 25 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी दे रहे है। हरियाणा के करनाल के द ईडन और जन्नत हॉल में 2 अलग-अलग प्रोग्राम रखे गए हैं। नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि 27 दिसंबर को दिल्ली में लीला होटल में भी रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। इसमें VIP गेस्ट शामिल होंगे।

 

नीरज चोपड़ा

बता दें कि,नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत अन्य बड़े नेताओं को मिलकर पार्टी का न्योता दिया।

नीरज चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा ने आगे बताया कि 25 दिसंबर को करनाल में सुबह और शाम के 2 अलग-अलग रिसेप्शन रखे गए हैं। वहीं 27 दिसंबर को दिल्ली के लीला होटल में VIP और अन्य गेस्ट के लिए रिसेप्शन पार्टी होगी। जहां नीरज और हिमानी दोनों परिवार तीनों अलग-अलग रिसेप्शन पार्टी में शामिल होंगे।

आपको बता दें कि,16 जनवरी 2025 को नीरज चोपड़ा ने सोनीपत की रहने वाली टेनिस प्लेयर हिमानी मोर से हिमाचल प्रदेश में सोलन के एक रिजॉर्ट में गुपचुप तरीके से शादी की थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed