सोना-चांदी नहीं असली किंग है ये धातु

साल 2025 में सोना-चांदी की कीमतों में आए उछाल ने सभी को हैरान कर दिया। सोना-चांदी की कीमतों की रफ्तार अभी भी जारी है। वहीं, सोना-चांदी की कीमतों में उछाल के साथ-साथ एक ऐसा धातु भी है जो इस बाजार का असली किंग बनता जा रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक तांबे की कीमत में भारी उछाल आने वाला है। इसके पीछे एक्सपर्ट बड़े कारण भी बता रहे है।

बता दें कि, तांबे की उपयोगिता बढ़ने के साथ ही कीमतों में उछाल आने वाला है। तांबे को अक्सर एक स्थिर औद्योगिक धातु के रूप में देखा जाता रहा है, लेकिन अब इसे अगले बड़े व्यापारिक स्रोत के रूप में पेश किया जा रहा है। बीते सोमवार को एक्सपर्ट RKB Ventures के फाउंडर राकेश बंसल ने तर्क दिया कि सप्लाई में बाधाएं और AI, विद्युतीकरण, EVs और एनर्जी ट्रांजिशन से बढ़ी डिमांड तांबे को एक नए दौर में धकेलने वाली साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि Copper Price में भारी उछाल आने वाला है, आपूर्ति में कमी और कई वर्षों तक इसकी कीमतों में तेजी दिखने की संभावना है।

वहीं, दूसरी तरफ रॉयटर्स की एक रिपोर्ट की मानें तो तांबे के बाजार में इस साल 1,24,000 टन और अगले साल 2026 में 1,50,000 टन की कमी होने की आशंका है। यही सबसे बड़ा कारण है कि इस धातु की कीमतों में आग लगने वाली है। तांबे का उपयोग बिजली के उपयोग में संरचनात्मक वृद्धि, साथ ही वायरिंग, ग्रिड और इंडस्ट्रियल मैन्यफैक्चरिंग में तांबे की बड़ी भूमिका को उजागर किया।

एक्सपर्ट ने आगे कहा कि एल्युमीनियम और तांबा दोनों में तेजी आई है और इनमें आने वाले दिनों में अधिक उछाल देखने को मिलेगा। इलेक्ट्रिफिकेशन से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का डेवलपमेंट तेजी से हो रही है। भारत में भी कई एआई डेटा सेंटर स्थापित हो रहे हैं और कॉपर के बिना यह तेजी संभव नहीं है। वहीं, इसकी आपूर्ति में लगातार कमी आ रही है। भारत में तांबे का एकमात्र प्रमुख उत्पादक हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper) है।

बता दें कि, सोना-चांदी ने 2025 में निवेशकों पर पैसों की बरसात की है और इसके रिटर्न से वे मालामाल हो गए हैं।

By admin