भारत में जहां एक तरफ कर्मचारियों को कानूनी हक मिलने की बहस चल रही है ताकि ऑफिस का समय खत्म होने के बाद उनसे काम न कराया जाए और उनके निजी पलों में ऑफिस के काम का दखल न हो। वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही जिससे देश में एक नई चर्चा छेड़ दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में एक दूल्हन अपने शादी के मंडप में ही खोलकर बैठी है। जब यह तस्वीर पहली बार जिसने देखी तो हैरान ही रह गया और सवाल जरूर आया होगा कि अपनी शादी वाले दिन ऐसी क्या नौबत आई कि काम करना पड़ रहा है।

वहीं, अब इस तस्वीर के पीछे की कहानी सामने आई है। KoyalAI के CEO मेहुल अग्रवाल की एक पोस्ट के जरिए मेहुल अग्रवाल ने X पर अपनी बहन और कंपनी की को-फाउंडर गौरी अग्रवाल से जुड़ा यह पल शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को हवा दे दी।
मेहुल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि लोग स्टार्टअप लाइफ को अक्सर बहुत रोमांटिक अंदाज में देखते हैं, लेकिन इसकी हकीकत कहीं ज्यादा कठिन होती है। अपनी बात समझाने के लिए उन्होंने बहन की शादी की यह तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा कि शादी की रस्म पूरी होने के महज 10 मिनट बाद ही गौरी को KoyalAI के एक गंभीर तकनीकी बग को ठीक करना पड़ा।
बता दें कि, मेहुल अग्रवाल ने यह भी साफ किया कि यह कोई दिखावे या प्रमोशन के लिए ली गई तस्वीर नहीं थी। उन्होंने आघे लिखा, “यह फोटोऑप नहीं था. हमारे माता-पिता हम दोनों पर नाराज़ भी हो गए थे।” पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा, “जब लोग पूछते हैं कि हम क्यों जीते, तो मैं यही पल दिखाऊंगा।”
वहीं, जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आई तो सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने गौरी के समर्पण और काम के प्रति जुनून की तारीफ की तो तो कुछ इसे हद से ज्यादा काम का दबाव मान रहे हैं।
