घने कोहरे से हरियाणा के कई जिलों में सड़क हादसे

हरियाणा के कई जिलों में रविवार को सीजन की पहली धुंध ने दस्तक दे दी है। घने कोहरे के कारण विजबिलिटी कम होने से कई इलाकों से सड़क हादसों की खबर सामने आई है। झज्जर में रविवार सुबह घने कोहरे का कहर देखने को मिला जिससे कालियावास मोड़ के पास कम दृश्यता के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक स्कूली बस और रोडवेज भी शामिल थी, जिसमें कई बच्चे सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

घने कोहरे से हरियाणा के कई जिलों में सड़क हादसे

बता दें कि, स्कूली बस और रोडवेज की भिडंत में अभी तक 26 लोगों को दादरी के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया जा चुका है। वहीं, इनमें दादरी के गांधी नगर क्षेत्र निवासी और 11वीं कक्षा की छात्रा इशिका की मौत हो चुकी है।

घने कोहरे से हरियाणा के कई जिलों में सड़क हादसे

100 से ज्यादा यात्रियों की बच गई जान

वहीं, घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे-52 पर धिकताना मोड़ के पास कम विजिबिलिटी के कारण बड़ा हादसा हो गया। हरियाणा रोडवेज की दो बसें अन्य वाहनों से टकरा गईं। इसमें कैथल रोडवेज डिपो की सवारियों से भरी बस एक डंपर से भिड़ी, जबकि पीछे आ रही एक अन्य बस की ऑल्टो कार से टक्कर हो गई। इसी चेन रिएक्शन में एक बाइक सवार युवक भी चपेट में आ गया। कुल पांच वाहन आपस में टकराए।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में 100 से ज्यादा यात्रियों की जान बच गई। केवल खेड़ी बर्की निवासी बाइक सवार युवक घायल हुआ है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और सब सुरक्षित है।

सोनीपत में भिड़े कई वाहन

दृश्यता 5 मीटर तक कम होने से नेशनल हाईवे-44, कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे सहित प्रमुख सड़कों पर वाहन कतारबद्ध होकर चले। कई चालकों ने सुरक्षा के लिए गाड़ियां सड़क किनारे रोक दीं।

By admin