बंगाल: बाबरी मस्जिद की नींव रखने पर बवाल

पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने आखिरकार बाबरी मस्जिद-शैली में मस्जिद निर्माण का शिलान्यास कर दिया है। वहीं, इससे पहले उनके समर्थक सिर पर ईंट लेकर जाते हुए भी नजर आए थे। हुमायूं कबीर के इस कदम के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बंगाल: बाबरी मस्जिद की नींव रखने पर बवाल

आपको बता दें कि, कोर्ट ने पहले ही मस्जिद निर्माण में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया था, लेकिन हुमायूं कबीर के इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में विवाद गहरा गया है और प्रशासन पूरे मामले पर सतर्क निगरानी बनाए हुए है।

वहीं, हुमायूं कबीर के कार्यक्रम को लेकर BJP और TMC के बीच बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर बढ़ गया है। BJP नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसका इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए कर रही हैं। उनका कहना है कि कबीर के समर्थक मस्जिद निर्माण के लिए ईंटें लेकर इलाके में घूम रहे हैं और कबीर का दावा है कि उन्हें पुलिस का समर्थन भी मिल रहा है।

BJP के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने कहा कि यह घटना पूरी तरह से वोट बैंक राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC चुनावों के मद्देनजर साम्प्रदायिक माहौल को भड़काने की कोशिश कर रही है और कबीर को ‘फ्रीलांसर’ की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

TMC ने पलटवार करते हुए कहा कि कबीर BJP और RSS की मदद से जिले में अशांति फैलाने की योजना बना रहे हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि निलंबित विधायक BJP के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं और लोगों में भड़काऊ संदेश फैलाना चाहते हैं। उनका यह भी कहना है कि मुर्शिदाबाद के लोग शांति-प्रिय हैं और ऐसी कोशिशों को समर्थन नहीं देंगे।

बता दें कि, आज सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग बेलडांगा के शिलान्यास स्थल के आसपास इकट्ठा होने लगे। समर्थकों ने हाथों में ईंटें उठाकर मस्जिद निर्माण में अपनी हिस्सेदारी जताई। यह घटना इसलिए संवेदनशील हो गई क्योंकि शिलान्यास की तारीख 6 दिसंबर है—जिस दिन 1992 को विवादित बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया था।

 

ये भी पढ़ें:

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *