हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बड़ा एक्शन लिया है।लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेटनरी एंड एनिमल साइंस के लखनौर साहिब में बनने वाले डिप्लोमा कॉलेज के कार्य में अनियमितता मिली थी।
PWD विभाग के XEN निशांत कुमार, SDE पुनीत मित्तल और JE नसीम अहमद को तत्काल सस्पेंड किया गया। तीनों अधिकारियों के ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्यवाही के भी आदेश दिए गए हैं।
