पाकिस्तान की नींद उड़ा देगा नेवी चीफ का ये बयान

भारतीय नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने ऐसा बयान दिया जिससे पाकिस्तान की नीद उड़ गई है। नेवी चीफ ने कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर आज भी जारी है, इसलिए सारी बातें सार्वजनिक नहीं की जा सरकी।

एडमिरल ने आगे कहा कि, पहलगाम हमले के बाद शुरू हुए इस ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय नौसेना ने उत्तरी अरब सागर में अपना कैरियर बैटल ग्रुप (INS विक्रांत सहित) बहुत आक्रामक तरीके से तैनात किया। पाकिस्तानी नौसेना अपने जहाज बाहर नहीं निकाल पाई। वे या तो कराची-ग्वादर बंदरगाहों के अंदर रहे या मकरान तट के करीब ही दुबके रहे। हमारी इस आक्रामक तैनाती से पाकिस्तान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ. पिछले सात महीनों से नौसेना उत्तरी अरब सागर में लगातार हाई टेम्पो ऑपरेशंस चला रही है।

पाकिस्तान की नींद उड़ा देगा नेवी चीफ का ये बयान

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समुद्री सुरक्षा और नौसेना की ताकत का खास जिक्र किया। इसके लिए एडमिरल त्रिपाठी ने पीएम का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि दीवाली पर पीएम मोदी ने INS विक्रांत पर रात बिताई और नौसेना की बहु-आयामी क्षमताओं को करीब से देखा।

एडमिरल ने गर्व से बताया कि पिछले साल के नौसेना दिवस से अब तक हमने एक नई पनडुब्बी और 12 नए युद्धपोत नौसेना में शामिल किए हैं. INS उदयगिरी भारतीय नौसेना का 100वां युद्धपोत बना

नेवी चीफ त्रिपाठी ने आखिरी में कहा कि हमने हिंद महासागर क्षेत्र में लगातार ऑपरेशनल तैयारियां बनाए रखी हैं। हमारा एक-एक जहाज, एक-एक जवान हर पल तैयार है। ऑपरेशन सिंदूर हो या लाल सागर में हूतियों को सबक सिखाना, समुद्री डाकुओं को पकड़ना हो या श्रीलंका में राहत पहुंचाना, भारतीय नौसेना आज दुनिया की सबसे सतर्क, सबसे ताकतवर और सबसे मानवीय नौसेनाओं में से एक है।

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है