फरीदाबाद पहुंची धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्राफरीदाबाद पहुंची धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा

फरीदाबाद पहुंची धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा

 

बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जोकि “बागेश्वर धाम सरकार” के नाम से भी जाने जाते हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा आज हरियाणा पहुंच गई।

ये यात्रा 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित श्री कात्यायनी मंदिर से आरंभ हुई थी और अब अरावली की पहाड़ियों से होते हुए फरीदाबाद जिले में प्रवेश कर चुकी है। यात्रा की एंट्री मांगर कट से गुरुग्राम रोड के रास्ते हुई, जहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वयं पहुंचकर यात्रा का भव्य स्वागत किया

वहीं जब मांगर कट पर ये यात्रा पहुंची, तो केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने साधु-संतों और भक्तों के साथ जमीन पर बैठकर धीरेंद्र शास्त्री से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सनातन एकता और सामाजिक समरसता के संदेश को सराहा।

WhatsApp Image 2025 11 08 at 12.54.35 PM

मनोहर लाल ने कहा कि, “धर्म, सेवा और एकता से ही समाज मजबूत बनता है। बागेश्वर धाम की ये यात्रा राष्ट्र को जोड़ने का कार्य कर रही है

साथ ही फरीदाबाद प्रशासन और भक्तों ने यात्रा के स्वागत की पूरी तैयारी कर रखी थी। मांगर चौक से लेकर पाली चौक, बायो मेडिकल कॉलेज तक सड़क के दोनों ओर फूलों की वर्षा और नारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बायो मेडिकल कॉलेज में दोपहर का भोजन करने के बाद यात्रा पुनः रवाना होगी। दोपहर के बाद यात्रा बड़खल-पाली मार्ग, मस्जिद चौक, ESI चौक से होते हुए NIT फरीदाबाद के दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां आज रात्रि विश्राम होगा।

वहीं यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। गुरुग्राम रोड से लेकर बड़खल चौक तक कई मार्गों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। फरीदाबाद पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करने की अपील की है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, “यात्रा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसलिए कुछ समय के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। आम लोगों से अनुरोध है कि, वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं।”

यात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि, उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे अध्यात्म और आस्था की गंगा हरियाणा की धरती पर बह रही हो। भक्तों ने “जय श्री राम” और “जय बागेश्वर धाम” के नारे लगाते हुए यात्रा के साथ आगे बढ़ते हुए सनातन संस्कृति की एकता का संदेश दिया।

यात्रा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि, “भारत धर्म और संस्कृति का देश है, यहां एकता में विविधता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सनातन धर्म किसी जाति या वर्ग का नहीं, बल्कि पूरी मानवता का धर्म है।”

उन्होंने युवाओं से सनातन परंपरा को समझने और समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश फैलाने की अपील की।

शास्त्री ने आगे कहा कि, उनकी ये सनातन एकता पदयात्रा पूरे भारत में लोगों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि, यात्रा का उद्देश्य किसी राजनीतिक या धार्मिक वाद-विवाद से नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक एकजुटता लाने से जुड़ा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *