पानीपत: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने लगाया जनता दरबार
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने गुरुवार को पानीपत स्थित BJP के जिला कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इस दौरान शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
मंत्री ढांडा ने प्रत्येक व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में लगभग 30 से अधिक लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, राशन, पेंशन, और पुलिस से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं।
शिक्षा मंत्री ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया कि, इन शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

महिपाल ढांडा ने कहा कि, जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य जनता और शासन-प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि, सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर काम कर रही है और ये जनता दरबार उसी नीति का हिस्सा है।
साथ ही उन्होंने कहा कि, जनता दरबार के जरिए न केवल लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है, बल्कि मौके पर समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
महिपाल ढांडा ने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश देते हुए कहा कि, किसी भी शिकायत पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि, जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि, हर शिकायत का समयबद्ध निवारण किया जाए।
जनता दरबार में शहर के अलग-अलग वार्डों और गांवों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं शिक्षा मंत्री के सामने रखीं। किसी ने बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जताई, तो किसी ने पेयजल सप्लाई में सुधार की मांग की। कई लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन में देरी, टूटी सड़कों और पुलिस के रवैये को लेकर शिकायतें दीं।
महिपाल ढांडा ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि, वे जनता की बातों को गंभीरता से सुनें और जल्द से जल्द निपटारा करें। उन्होंने कहा कि, जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि, किसी भी समस्या को हल्के में न लिया जाए। उन्होंने कहा कि, आम जनता सरकार से उम्मीद लेकर आती है और प्रशासन का कर्तव्य है कि, उन उम्मीदों पर खरा उतरे।
जनता दरबार का यही उद्देश्य है कि, लोगों की समस्याओं का निवारण घर के दरवाजे पर किया जाए।साथ ही उन्होंने कहा कि, विभागीय अधिकारी अपने दफ्तरों में बैठे रहने के बजाय फील्ड में जाएं और लोगों से संवाद करें। जिससे न केवल समस्याओं का सही आकलन होगा, बल्कि जनता का सरकार पर भरोसा भी मजबूत होगा।
महिपाल ढांडा ने कहा कि, CM सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनता की भलाई के लिए समर्पित है। हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, ये सुनिश्चित करना ही उनका लक्ष्य है। जनता दरबार इसी सोच का परिणाम है, जहां सरकार खुद जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रही है।
मंत्री ने कहा कि, वे नियमित रूप से ऐसे जनता दरबार लगाते रहेंगे ताकि किसी भी नागरिक को अपनी समस्या लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि, जनता का समय और सम्मान दोनों कीमती हैं, इसलिए हर विभाग को ये जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि, किसी भी शिकायत का समाधान जल्द से जल्द हो।
जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश लोगों ने मंत्री ढांडा के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि, इस तरह के कार्यक्रमों से आम नागरिक को सीधे मंत्री तक अपनी बात रखने का मौका मिलता है। कई लोगों ने बताया कि, उनकी पुरानी शिकायतों पर मौके पर कार्रवाई के आदेश मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
मंत्री ढांडा की ये पहल उनके संवेदनशील और जनसेवी रवैये को दर्शाती है। उन्होंने एक-एक नागरिक से बात करते हुए न केवल समस्याओं की जड़ तक जाने की कोशिश की, बल्कि ये भी सुनिश्चित किया कि, कोई भी व्यक्ति बिना समाधान के वापस न लौटे।

