हरियाणा CM नायब सैनी की जापान यात्राहरियाणा CM नायब सैनी की जापान यात्रा

हरियाणा CM नायब सैनी की जापान यात्रा

 

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी देर रात जापान की तीन दिवसीय अपनी पहली विदेशी यात्रा से लौट आए। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना था। इस दौरान उन्होंने जापान की कई अग्रणी कंपनियों के साथ लगभग 5 हजार करोड़ रुपए के निवेश का समझौता ज्ञापन साइन किया।

ये कदम हरियाणा के औद्योगिक और कृषि क्षेत्र दोनों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलने वाला है

जापान और हरियाणा का औद्योगिक संबंध कोई नई बात नहीं है। 1980 के दशक में जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति ने गुरुग्राम में निवेश करके भारत में औद्योगिक सहयोग की नींव रखी थी। तब से हरियाणा जापानी कंपनियों के लिए हमेशा से ही एक आकर्षक निवेश गंतव्य रहा है।

मजबूत बुनियादी ढांचा, निवेशक-अनुकूल नीतियां और उद्यमिता के लिए खुले माहौल ने जापान जैसे देशों के लिए हरियाणा को भरोसेमंद विकल्प बना दिया है।

गौरतलब ये है कि, जापान यात्रा से लौटने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जिसमें उन्होंने इस निवेश यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। इस यात्रा के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जापान की प्रमुख कंपनियों और औद्योगिक समूहों से भेंट की।

इनमें एआईएसआईएन, एयर वाटर, टीएएसआई, नम्बूब, डेंसो, सोजित्ज, निसिन, कावाकिन, डाइकिन और टोप्पन जैसी अग्रणी कंपनियां शामिल थीं। इन बैठकों

WhatsApp Image 2025 10 09 at 1.57.17 PM

के परिणामस्वरूप लगभग 4400 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के 10 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। ये निवेश न केवल हरियाणा में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा, बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार सृजन का अवसर भी तैयार करेगा।

CM सैनी ने बताया कि, हरियाणा में निवेश के लिए जापानी कंपनियों का रुझान इस बात का संकेत है कि, राज्य का औद्योगिक माहौल और नीतियां विदेशी निवेशकों के लिए काफी आकर्षक हैं। उन्होंने कहा कि, ये यात्रा केवल निवेश के लिए नहीं, बल्कि हरियाणा को वैश्विक स्तर पर विकसित और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है

CM सैनी ने अपने पहले बजट भाषण में घोषणा की थी कि, हरियाणा में 10 नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप स्थापित की जाएंगी। जापान दौरे के दौरान उन्होंने इस योजना को साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाए। उनका विजन है कि, इन 10 में से कम से कम एक टाउनशिप विशेष रूप से जापानी कंपनियों के सहयोग से विकसित की जाए।

इस पहल का उद्देश्य केवल औद्योगिक विकास नहीं है, बल्कि जापान और हरियाणा की नई पीढ़ियों को रोजगार और विकास के अवसर प्रदान करना भी है। CM ने कहा कि, ये कदम राज्य और जापान दोनों के लिए तकनीकी और आर्थिक सहयोग का प्रतीक होगा।

WhatsApp Image 2025 10 09 at 1.57.16 PM

किसानों के प्रति गहरी संवेदनशीलता रखने वाले CM सैनी ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि, निवेश केवल उद्योगों तक सीमित न रहे। उन्होंने कहा कि, जापानी तकनीक हरियाणा के कृषि क्षेत्र में भी उपयोगी साबित हो सकती है।

अपने दौरे के दौरान उन्होंने ओसाका में स्थित कुबोटा ट्रैक्टर प्लांट का दौरा किया, जहां कुबोटा ने हरियाणा में 2 हजार करोड़ से अधिक निवेश का प्रस्ताव रखा।

इस तकनीकी सहयोग से हरियाणा के किसानों को अधिक उत्पादक और आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ मिलेगा। CM ने कहा कि, हरियाणा के मेहनती किसानों और जापानी तकनीक के संगम से कृषि क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल होंगी। कुबोटा ट्रैक्टर हरियाणा के खेतों में अपनी दक्षता और प्रदर्शन का प्रमाण देगा।

CM सैनी का ये दौरा सिर्फ निवेश यात्रा नहीं, बल्कि हरियाणा को वैश्विक विकास केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि, ये सहयोग जापान और हरियाणा के बीच विश्वास, नवाचार और साझा विकास की दिशा में एक नई शुरुआत है।

इस साझेदारी की झलक हरियाणा पवेलियन में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में भी देखने को मिली। यहां जापानी और हरियाणवी नवाचारों का संगम नजर आया, जो भविष्य में दोनों देशों के आर्थिक और तकनीकी सहयोग का प्रतीक बनेगा।

CM सैनी ने कहा कि, जापान और हरियाणा मिलकर ‘विकसित भारत 2047’ के सपने को साकार करेंगे और राज्य को नए भारत के मानचित्र पर चमकाने में योगदान देंगे।

CM सैनी ने ये भी साफ किया कि, इस निवेश और औद्योगिक सहयोग का सबसे बड़ा लाभ राज्य के युवाओं को मिलेगा। नए उद्योग और औद्योगिक मॉडल टाउनशिप्स में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे हरियाणा की युवा शक्ति का सही उपयोग होगा। साथ ही, तकनीकी और कौशल विकास के माध्यम से राज्य के नागरिक वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सक्षम बनेंगे।

CM सैनी ने ये संदेश भी दिया कि, हरियाणा के लिए ये केवल आर्थिक निवेश नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और तकनीकी आदान-प्रदान का भी अवसर है। जापान की कंपनियों के साथ सहयोग से हरियाणा को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी और राज्य के उद्योग, कृषि और युवा शक्ति को नई दिशा मिलेगी।

Haryana CM Nayab Saini's visit to Japan

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed