CM सुक्खू ने साधा PM नरेंद्र मोदी पर निशानाCM सुक्खू ने साधा PM नरेंद्र मोदी पर निशाना

CM सुक्खू ने साधा PM नरेंद्र मोदी पर निशाना

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष पर तीखे सवाल उठाए। लंदन से लौटने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू हुए सुक्खू ने कहा कि, आपदा के समय जिस राहत पैकेज की सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, वह अब तक धरातल पर नहीं पहुंचा।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि, PM मोदी ने सितंबर में 1500 करोड़ रुपए की मदद की घोषणा की थी, लेकिन आज तक राज्य को उसका कोई लाभ नहीं मिला है

CM ने ये भी कहा कि, प्रदेश सरकार अपने स्तर पर आपदा प्रभावितों की मदद कर रही है। चाहे घर टूटे हों, दुकानें बह गई हों या बगीचे नष्ट हुए हों—राज्य सरकार हर संभव सहयोग करेगी।

WhatsApp Image 2025 09 30 at 2.22.17 PM

CM सुक्खू ने कहा कि, जब प्रदेश बाढ़ और भूस्खलन की तबाही से जूझ रहा था, तब केंद्र की मदद सबसे ज्यादा ज़रूरी थी। लेकिन ऐलान के बावजूद वास्तविक पैकेज अब तक जारी नहीं हुआ। उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि, “अगर दो साल बाद पैसा मिलता है, तो उसका कोई फायदा नहीं होगा। तब तक लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका होगा

दरअसल 9 सितंबर को PM मोदी शिमला दौरे पर आए थे। वहां उन्होंने आपदा राहत के लिए 1500 करोड़ रुपए की मदद की घोषणा की थी। लेकिन इस बजट का कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। यही वजह है कि, CM ने इसे केवल “घोषणा तक सीमित” बताया।

CM सुक्खू ने कहा कि, प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों की चिंता कर रही है। जिन लोगों के घर आपदा में टूट गए, उन्हें सात लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी ताकि वे नया घर बना सकें।
इसी तरह जिनके खेत, बगीचे, दुकानें या पशु नष्ट हुए, उन्हें भी नुकसान के अनुसार मुआवज़ा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि, सरकार चाहती है कि, पीड़ित परिवार जल्दी से जल्दी सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

WhatsApp Image 2025 09 30 at 2.22.08 PM

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में हुई वित्तीय गड़बड़ी पर भी CM ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ किया कि सरकार ने वन टाइम सेटलमेंट का प्रस्ताव कभी नहीं रखा।

उनके अनुसार, पिछले सात-आठ सालों से बैंक के कामकाज में कई अनियमितताएं हो रही थीं। इसी वजह से सरकार ने बैंक की पूरी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को भंग कर दिया।

सीएम ने कहा कि, “किसानों के लोन का सेटलमेंट होना चाहिए, न कि, बड़े कारोबारियों का।”

उन्होंने भरोसा जताया कि, ईडी जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी

हालांकि सीएम सुक्खू हाल ही में लंदन दौरे पर गए थे। इस पर विपक्ष लगातार उन्हें निशाने पर ले रहा है। लेकिन सीएम ने साफ कहा कि, ये दौरा निजी कारणों से था। उन्होंने बताया कि, उनकी बेटी को योग्यता के आधार पर लंदन में दाखिला मिला है। एक पिता का फर्ज निभाने के लिए वे खुद गए। “मैंने इस पूरे दौरे में सरकारी खज़ाने से एक पैसा भी खर्च नहीं किया।”

सुक्खू ने कहा कि, लंदन में रहते हुए भी वे रोज़ाना राज्य के मुख्य सचिव और मंत्रियों से बात करते रहे। उन्होंने BJP को सलाह दी कि निजी मामलों में राजनीति न करे।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *