पलवल: हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन करवाने का प्रयासपलवल: हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन करवाने का प्रयास

पलवल: हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन करवाने का प्रयास

 

हरियाणा के पलवल जिले में एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ धर्म परिवर्तन की कोशिश का मामला सामने आया है। ये घटना गुरुवार, 25 सितंबर की है। लड़की के पिता का कहना था कि, घर पर एक मुस्लिम लड़का आया

उसने लड़की को कहा कि, मस्जिद में मौलवी बुला रहे हैं। इसके बाद लड़की उसके साथ मस्जिद में चली गई। मस्जिद में गांव की 2 महिलाएं पहले से ही मौजूद थीं। इनमें से एक महिला उस लड़के की मां थी, जो लड़की को बुलाकर ले गया था, दूसरी उसकी पड़ोसन है। पिता के मुताबिक, मस्जिद में लड़की को बंधक बनाया गया और उसके धर्म को बदलने की कोशिश की गई

इस पूरे मामले ने पलवल में तनाव पैदा कर दिया। स्थानीय लोग लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करने लगे। लोगों की भीड़ ने कहा कि, मस्जिद को तोड़ दिया जाए। इस दौरान प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को शांत रहने का भरोसा दिया।

WhatsApp Image 2025 09 29 at 2.07.51 PM
मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि, समय रहते सभी चीजें ठीक कर दी जाएंगी। उन्होंने लोगों से भरोसा बनाए रखने और पुलिस पर विश्वास करने की अपील की। उन्होंने कहा, “आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। पुलिस आपकी है और जनप्रतिनिधि भी आपके साथ हैं। अच्छी कार्रवाई होगी और सभी मामलों का सही इलाज होगा।”

मंत्री गौरव गौतम ने पलवल की जनता से कहा कि, कुछ लोग अपना वेष बदलकर हमारे धर्म पर चोट करना चाहते हैं। उन्होंने छोटे भाई-बहनों से आग्रह किया कि, ऐसे किसी भी जाल में फंसे नहीं, क्योंकि सनातन संस्कृति हमेशा सही रास्ते पर ले जाती है। साथ ही मंत्री ने कहा, “बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो सुरक्षित रहोगे। नेक रहोगे तो सुरक्षित रहोगे।”

उन्होंने जनता से अपील की कि, ये मंत्र हमेशा याद रखें। मंत्री ने ये भी कहा कि, उन्हें पता है कि, कौन आरोपी है और सभी को पकड़ा जाएगा। इस मामले में सही कार्रवाई की जाएगी और जनता को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

पिता ने बताया कि, पिता ने जब शाम 6 बजे घर लौटकर देखा कि उनकी बेटी घर पर नहीं है, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। जब उन्होंने मस्जिद पहुंचकर देखा, तो बेटी बंधक बनी हुई थी। लड़की के हाथ से कलावा और राखी काट दी गई और माथे का तिलक भी मिटा दिया गया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि जब वो अपनी बेटी को छुड़ाने आए, तो वहां मौजूद लोगों ने रोकने की कोशिश की। जब वे बेटी को लेकर बाहर निकले, तो रास्ते में 6-7 अन्य लोग उन्हें घेरकर धमकियां दे रहे थे। लड़की ने घर आने के बाद बताया कि, उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई और उसका धर्म बदलने की कोशिश हो रही थी।

WhatsApp Image 2025 09 29 at 2.00.09 PM
पिता ने बताया कि, उनकी बेटी पिछले 10 सालों से रोजाना यज्ञ करती है और पूजा-पाठ के दौरान तिलक लगाती है। वह गांव में बच्चों को यज्ञ कराती है और अपने घर के साथ-साथ अन्य घरों में भी करीब 100 यज्ञ कर चुकी है। इसी कारण मौलवी ने उसे निशाना बनाया

DSP नरेंद्र खटाना ने बताया कि, पिता की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। DSP ने भरोसा दिलाया कि, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मंत्री गौरव गौतम की समय पर हस्तक्षेप और पुलिस की सक्रियता ने पलवल में हालात को नियंत्रित करने में मदद की है। मंत्री ने कहा कि, इस तरह की घटनाओं के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा और युवाओं को धर्म और संस्कृति के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस पूरे मामले ने पलवल में धार्मिक और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों पर बहस छेड़ दी है। स्थानीय लोग और प्रशासन दोनों ही इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने की संभावना है।