GST सुधार पर नारनौल में बोलीं मंत्री आरती राव
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने मंगलवार को नारनौल में BJP जिला कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GST सुधार से आम लोगों को खास राहत दी है। ये सुधार त्योहारी सीजन में आमजन के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होगा।
जिससे न केवल रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं के दाम कम होंगे, बल्कि स्वास्थ्य और अन्य सेवाओं पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।
आरती राव ने मीडिया को बताया कि, सरकार ने व्यापार और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए GST स्लैब को कम कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि, पहले कई वस्तुओं पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगती थी, अब उन वस्तुओं पर ये दर घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है, या पूरी तरह समाप्त कर दी गई है।
आरती राव ने कहा कि, इस कदम से आम जनता पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ काफी हद तक कम होगा। उन्होंने बताया कि, ये फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का नतीजा है। उन्होंने कहा कि, “प्रधानमंत्री ने उन वस्तुओं की GST दरें कम की है, जिन्हें लोग रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल करते हैं। इसका सीधा फायदा आमजन को होगा।”
साथ ही आरती राव ने कहा कि, इस जीएसटी सुधार से स्वास्थ्य बीमा और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ेगा। खासतौर पर स्वास्थ्य बीमा पर लगने वाली GST पूरी तरह से समाप्त कर दी गई है। इससे बीमा की लागत में कमी आएगी और आम लोग इसका लाभ उठा पाएंगे।

आरती राव ने कहा कि, अब रोजमर्रा की कई जरूरी चीजें जैसे टूथ पेस्ट, ब्रश, पाउडर, पनीर और घी भी सस्ते हो जाएंगे। इसके अलावा वाहन खरीदारी और अन्य जरूरी उत्पादों पर भी कम होने से दामों में कमी आएगी।
उन्होंने बताया कि, लोगों को इस सुधार के बारे में जानकारी देने के लिए दुकानों के बाहर बोर्ड लगाए जाएंगे। इन बोर्डों में ये दर्शाया जाएगा कि, GST दर में कितनी कमी आई है और वस्तुओं के दाम कैसे बदले हैं। उन्होंने कहा कि, ये काम एक-दो दिन के अंदर शुरू कर दिया जाएगा।
इस मौके पर विधायक ओमप्रकाश यादव, पटौदी विधायक बिमला चौधरी, BJP जिला अध्यक्ष यतेंद्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, मनीष मित्तल, संदीप मालड़ा, वासुदेव यादव और विकास अग्रवाल भी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि, सभी नेताओं ने इस सुधार को लेकर जनता तक सही जानकारी पहुंचाने में सहयोग करने की बात कही है।

आरती राव ने कहा कि, GST सुधार से आमजन को वित्तीय राहत मिलेगी, स्वास्थ्य सेवाओं में खर्च कम होगा और त्योहारी सीजन में खरीदी करने वाले लोगों के लिए ये राहत बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।
आरती राव ने PM मोदी की दूरदर्शी सोच की तारीफ करते हुए कहा कि, उनका ये कदम व्यापारियों और आम जनता दोनों के लिए लाभकारी है।
उन्होंने कहा कि, सरकार का उद्देश्य हमेशा आमजन की सुविधा और राहत सुनिश्चित करना रहा है।
मंत्री ने कहा कि, सरकार की ये पहल खासकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आर्थिक बोझ को कम करने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। साथ ही कहा कि, सरकार लगातार ऐसे सुधार कर रही है, जो आमजन के जीवन में सीधे तौर पर मददगार हों।
इस अवसर पर आरती राव ने मीडिया को ये भी बताया कि, GST सुधार केवल व्यापारियों के लिए ही नहीं, बल्कि आम लोगों की खरीदारी और जीवनशैली में भी बड़ा बदलाव लाएगा। इससे लोग आसानी से जरूरी वस्तुएं खरीद पाएंगे और त्योहारी सीजन में महंगाई की समस्या कम होगी।
आरती राव ने कहा कि, ये कदम आमजन के लिए बहुत बड़ी राहत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि, वे इस सुधार के बारे में जागरूक रहें और दुकानों में लगे बोर्डों के माध्यम से जानकारी प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि, सरकार हर समय आमजन के हित में निर्णय लेती है और GST सुधार इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

