पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान सूर्या करेंगे Playing XI में बड़ा बदलाव !

एशिया कप 2025 में अब सुपर-4 की जंग शुरू हो गई है। शनिवार को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने शानदार जीत दर्ज की है। वहीं, रविवार को इस टुर्नामेंट में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 8 बजे शुरू होगा।

बता दें कि, 14 सिंतबर को भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में सूर्या की कप्तान वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर जीत दर्ज की थी। वहीं, इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 कैसी होगी सभी की निगाहें इस पर टिकी हुई है लेकिन टीम में दो बदलाव होना तय माने जा रहे है।

ओमान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अर्शदीप और हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया था लेकिन आज के मुकाबले में इन दोनों खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ सकता है। टीम में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी होगी। वहीं, पाकिस्तान ने ओमान के खिलाफ दो बदलाव किए थे। अब देखना होगा कि वो उसे बरकार रखती है या नहीं।

आपको बात दें कि, टी20 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। 14 टी20 मैच में भारतीय टीम ने 11 में जीत दर्ज की है। वहीं, संजू सैमसन के पास इस मुकाबले में शानदार रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वो टी20 इंटरनेशनल में हजार रन पूरे करने से 83 रन दूर हैं। जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट के आंकड़े से सिर्फ 4 विकेट दूर हैं।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमां, सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed