पंचकूला: CM सैनी ने किया बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभपंचकूला: CM सैनी ने किया बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ

पंचकूला: CM सैनी ने किया बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ

 

 

पंचकूला में शनिवार को खेलों के क्षेत्र में एक खास दिन रहा है, जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित “अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट-2025” का उद्घाटन किया

इस कार्यक्रम में बीजेपी नेता एवं पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। साथ ही इस मौके पर सीएम ने खुद रैकेट उठाकर खेल का आनंद लिया और प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।

ये टूर्नामेंट में देशभर से लगभग 2 हजार युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। स्टेडियम के अलावा, AM बैडमिंटन एकेडमी के आठ कोर्ट पर भी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

ये महाकुंभ 13 से 21 सितंबर तक चलेगा और इसमें अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के दो ग्रुप होंगे। इसके अलावा बॉयज एंड गर्ल्स मिक्स इवेंट भी शामिल है। विजेताओं को हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से कुल 12 लाख रुपए की ईनाम राशि दी जाएगी

टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर CM सैनी ने पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के साथ बैडमिंटन खेला था। वहीं इस अवसर पर मंच से CM सैनी ने कहा कि, हरियाणा सरकार खेलों के क्षेत्र में आने वाले समय में नई ऊँचाइयों को छूने का लक्ष्य रखती है।

WhatsApp Image 2025 09 13 at 3.06.05 PM

साथ ही CM ने कहा कि, “खेले हरियाणा – बढ़े हरियाणा” विजन के तहत खेल प्रतिभाओं को हर स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। CM ने कहा सिर्फ वर्तमान टूर्नामेंट ही नहीं, बल्कि ओलिंपिक 2036 की तैयारियों में भी प्रदेश ने कदम बढ़ा दिए हैं।

इस के साथ ही उन्होंने बताया कि, प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। चाहे स्टेडियम हों या इंडोर कोर्ट्स, हर जगह नई सुविधाएं दी जा रही हैं। जिसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए रेजीडेंशियल एकेडमी भी तैयार की जा रही है, जिससे युवा प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने का एक स्थायी मंच मिलेगा।

इस टूर्नामेंट में देशभर से लगभग 2 हजार युवा प्रतिभागी शामिल हैं। स्टेडियम और एकेडमी के कोर्ट में 13 से 21 सितंबर तक मुकाबले होंगे।

वहीं अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के दो ग्रुपों में अलग-अलग मुकाबले होंगे। इसके अलावा मिक्स्ड इवेंट में भी युवा प्रतिभाएं हिस्सा लेंगी। इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमताओं को निखारने का अवसर मिलता है।

हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन ने विजेताओं के लिए कुल 12 लाख रुपए की पुरस्कार राशि का ऐलान किया है। ये राशि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें खेल की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से दी जा रही है। इस तरह के ईनाम से युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में बड़े मंच पर अपना नाम बनाने के लिए प्रेरित होते हैं।

पंचकूला में आयोजित ये टूर्नामेंट न केवल खेल प्रतिभाओं को सामने लाता है, बल्कि युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने का भी माध्यम बनता है। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि ये बच्चों और युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक हैं। खेल से उनमें अनुशासन, धैर्य और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित होती है।

पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, इस प्रकार के आयोजन से खेलों की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिलता है।

CM ने कहा कि, सरकार खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि, भविष्य में और अधिक खेलों के आयोजन, प्रशिक्षण और सुविधा केंद्र बनाकर हरियाणा को खेलों में अग्रणी बनाना उनकी प्राथमिकता है।

सीएम ने ये भी कहा कि, प्रदेश में खेलों के लिए किए जा रहे प्रयास अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों पर आधारित हैं। चाहे खेल परिसर हों, प्रशिक्षण कार्यक्रम हों या रेजीडेंशियल एकेडमी, सभी का उद्देश्य है कि, युवा खिलाड़ियों को ओलिंपिक और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार किया जाए।

टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह न केवल खेलों की महत्ता को दर्शाता है, बल्कि स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों के प्रति उत्साह भी बढ़ाता है। स्टेडियम में मौजूद दर्शक और प्रतिभागियों की उमंग ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। युवा खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और आने वाले भविष्य के खेल सितारों का परिचय दिया।