PM मोदी ने उत्तराखंड को दिया ₹1200 करोड़ का राहत पैकेज .... उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी का ये दौरा राज्य में हाल ही में आई आपदा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है... हालांकि खराब मौसम की वजह से हवाई दौरा रद्द कर दिया गया... तय कार्यक्रम में बदलाव करते हुए पीएम अब स्टेट गेस्ट हाउस में ही बैठक की... जहां उन्होंने उत्तराखंड में बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की.... इस दौरान पीएम मोदी ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों से भी बातचीत की और राहत-बचाव की स्थिति का जायजा लिया... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में बाढ़ और बारिश से प्रभावित इलाकों के लिए 1200 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता का ऐलान किया है. इस राहत पैकेज से राज्य में बुनियादी ढांचे की मरम्मत और प्रभावित लोगों की मदद की जाएगी. इसके साथ ही पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की मदद राशि देने की घोषणा भी की. पीएम मोदी ने कहा कि आपदा से निपटने में हर संभव मदद राज्य को उपलब्ध कराई जाएगी

PM ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का किया दौरा

पीएम नरेन्‍द्र मोदी गुरुवार को काशी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम संग बैठक करने पहुंचे। होटल ताज में दोनों देशों के प्रमुखों की मुलाकात हुई तो आपसी संबंधों में गर्मजोशी देखने को मिली। द्वि‍पक्षीय बैठक के बाद दोनों ही देशों के प्रमुखों ने संबोधित कर बैठक को लेकर बयान भी जारी कि‍या। वहीं दोपहर बाद बैठक में हिस्‍सा लेने के बाद पीएम नरेन्‍द्र मोदी एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना हो गए।

वाराणसी में बोले PM मोदी, “भारत-मॉरीशस सहयोगी नहीं, एक परिवार”
वहीं काशी में मॉरीशस के पीएम ने मॉरीशस डिएगो गार्सिया का मुद्दा उठाने के साथ ही रणनीतिक लिहाज से भारत से सहयोग भी मांगा है। दोनों ने ताज होटल में द्वि‍पक्षीय वार्ता से पहले एक दूसरे से गले मिले, तो दोनों के पुरा संबंध ताजा हो उठे। इसी साल मार्च के महिने में पीएम नरेन्‍द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री की मुलाकात इसके पहले हो चुकी है। द्व‍िपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों देशों के डेलीगेशन के बीच स्‍वास्‍थ्‍य, विज्ञान और प्रौद्यौगिकी के साथ आपसी सांस्‍कृति‍क संबंधों को स्‍थापित करने को लेकर मंथन हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की मौजूदगी में भारत और मॉरीशस के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

PM नरेंद्र मोदी ने की मॉरीशस के PM से मुलाकात

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने द्वि‍पक्षीय बैठक में बताया कि हमारे आगमन के बाद से मेरे प्रतिनिधिमंडल के प्रति जो उदार शिष्टाचार हमें प्रदान किया गया है, उसके लिए मैं आपको, प्रधानमंत्री और आपकी सरकार को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। वाराणसी में आने के बाद मैं और मेरी पत्नी दोनों उस स्वागत से आश्चर्यचकित थे जो हमें मिला। मेरा मानना है कि किसी अन्य प्रधानमंत्री को कभी ऐसा नहीं मिला। मुझे खुशी है कि ये आपके निर्वाचन क्षेत्र में हैं। मैं समझ सकता हूं कि आप इतनी बड़ी संख्या में क्यों चुने गए हैं। ये भारत की मेरी चौथी आधिकारिक यात्रा है।

 

भारत और मॉरीशस के बीच हुई दिवपक्षीय वार्ता

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और मैंने गंभीर वैश्विक चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श किया है और हम साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे। इस यात्रा ने पुष्टि की है कि मॉरीशस और भारत के बीच संबंध केवल इतिहास या भूगोल से नहीं, बल्कि साझा मूल्यों, एक समान दृष्टिकोण और स्थायी मित्रता से परिभाषित होते हैं

 

वाराणसी में बोले PM मोदी, “भारत-मॉरीशस सहयोगी नहीं, एक परिवार”
पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने द्वि‍पक्षीय बैठक के दौरान काशी के लोगों से मुलाकात की और काशी का हाल भी जाना। उन्‍होंने काशी और अपने संबंधों को भी याद किया और अपने अनुभव भी संपादकीय मंडल से साझा किए। पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि भारत ने हमेशा उपनिवेशवाद से मुक्ति और मॉरीशस की संप्रभुता की पूर्ण मान्यता का समर्थन किया है और इसमें मॉरीशस के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। मॉरीशस के विकास में एक विश्वसनीय और प्राथमिक भागीदार होना भारत के लिए गर्व की बात है। आज हमने मॉरीशस की जरूरतों और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए एक विशेष आर्थिक पैकेज का फैसला किया है। ये बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करेगा।

उन्होंने बताया कि भारत के बाहर पहला जन औषधि केंद्र अब मॉरीशस में स्थापित किया गया है। आज हमने फैसला किया है कि भारत मॉरीशस में 500 बिस्तरों वाले आयुष उत्कृष्टता केंद्र सर शिवसागर रामगुलाम राष्ट्रीय अस्पताल और पशु चिकित्सा स्कूल और पशु अस्पताल के निर्माण में सहायता करेगा। हम चागोस समुद्री संरक्षित क्षेत्र, एसएसआर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एटीसी टावर और राजमार्ग और रिंग रोड के विस्तार जैसी परियोजनाओं को भी आगे बढ़ाएंगे। ये पैकेज कोई सहायता नहीं है, ये हमारे साझा भविष्य में एक निवेश है। पिछले साल, मॉरीशस में यूपीआइ और रूपे कार्ड लॉन्च किए गए थे। अब हम स्थानीय मुद्रा में व्यापार को सक्षम करने की दिशा में काम करेंगे।

 

वाराणसी में बोले PM मोदी, “भारत-मॉरीशस सहयोगी नहीं, एक परिवार”

पीएम मोदी ने कहा कि मां गंगा के प्रवाह के साथ काशी मॉरीशस को समृद्ध करता रहा है। वहां के दोस्‍तों का काशी में स्‍वागत औपचारिक नहीं आत्‍म‍िक मिलन है। दोनों देश आपस में एक परिवार हैं। पड़ोसी प्रथम की नीति में मॉरीशस महत्‍वपूर्ण स्‍तंभ है।

काशी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी और मारीशस के पीएम डा. नवीनचंद्र रामगुलाम की अगुवाई में हुई द्विपक्षीय वार्ता दोनो देशों के पुरातन रिश्ते की डोर को मजबूत करेगी। इसमें सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा संग विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण पर बल दिया गया। स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे के साथ-साथ नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और नीली अर्थव्यवस्था जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर मंथन किया गया।