चंडीगढ़ में हरियाणा के CM सैनी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंसचंडीगढ़ में हरियाणा के CM सैनी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

चंडीगढ़ में हरियाणा के CM सैनी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कहा कि, GST की नई दरों से राज्य को करीब 4 हजार करोड़ रुपए का सीधा फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, केंद्र सरकार के हालिया फैसलों से आम आदमी और किसान की जेब पर बोझ कम होगा

दरअसल CM सैनी ने कहा कि, हरियाणा GST संग्रह में लगातार मजबूत स्थिति में है। अगस्त 2024 की तुलना में अगस्त 2025 में GST कलेक्शन में 31% की असाधारण वृद्धि दर्ज हुई है। इस वित्तीय वर्ष (2025-26) के अगस्त माह तक कुल संग्रह में 20% की बढ़ोतरी देखी गई है। GST संग्रह में हरियाणा देश के बड़े राज्यों में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य ने 39,743 करोड़ रुपए GST के रूप में इकट्ठा हुआ थे।

मुख्यमंत्री ने ये बातें दिल्ली में हुई GST काउंसिल की 56वीं बैठक से लौटने के बाद कही है। उन्होंने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में GST प्रणाली को सरल और जनता के लिए लाभकारी बनाया गया है। अब देशभर में केवल दो प्रमुख टैक्स स्लैब रहेंगे – 5% और 18%। ये नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।

CM सैनी ने कहा कि, इससे रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होंगी और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, लग्जरी और नुकसानदायक उत्पादों पर पहले की तरह ऊंची दरें बनी रहेंगी

इस के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने बताया कि, कई राज्यों ने दरें घटाए जाने पर अपनी चिंताएं जताई थीं। उनका मानना था कि टैक्स कम करने से राजस्व घट सकता है। लेकिन केंद्र सरकार ने ये स्पष्ट किया कि, लंबे समय में ये फैसला गरीब और मध्यम वर्ग की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करेगा।

उन्होंने ये भी कहा कि, लक्जरी और हानिकारक सामानों पर 40% टैक्स दर बरकरार रहेगी, लेकिन सामान्य उपभोक्ता और किसानों को बड़ी राहत दी गई है। स्लैब घटने से वर्गीकरण विवाद भी कम होंगे और मुकदमेबाजी से बचाव होगा। सरकार ने रोजमर्रा की खपत वाली खाद्य वस्तुओं से GST पूरी तरह समाप्त कर दिया है। यानी अब गेहूं, चावल, दाल, दूध जैसी बुनियादी चीजें टैक्स फ्री मिलेंगी।

कृषि क्षेत्र को राहत देने के लिए सिंचाई और जुताई से जुड़ी मशीनरी पर टैक्स 12% से घटाकर केवल 5% कर दिया गया है। यही नहीं, ट्रैक्टर और उसके पार्ट्स पर भी दरों को घटाया गया है। किसानों की लागत कम करने के लिए सौर ऊर्जा उपकरणों पर भी GST घटा दिया गया है।

वहीं सिलाई मशीनों पर टैक्स 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, इससे छोटे स्तर पर कारोबार करने वाली महिलाओं को सीधा फायदा होगा। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सुधारों का जिक्र करते हुए CM ने कहा कि, जीवन रक्षक दवाओं पर टैक्स पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।

पहले इन पर 12% GST लगता था। इसी तरह मेडिकल उपकरणों पर अब 5% टैक्स लगेगा। उन्होंने बताया कि ये फैसला मरीजों और अस्पतालों दोनों के लिए राहत भरा है। इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री का आभार जताया।

गैरतलब ये है कि, GST दरों में कटौती से हरियाणा को राजस्व में सीधे तौर पर 4 हजार करोड़ का लाभ होगा। साथ ही उपभोक्ताओं, किसानों, महिलाओं, मरीजों और उद्योगों को भी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ये सुधार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को आगे बढ़ाने वाला कदम है।

नई दरें लागू होने के बाद रोजमर्रा के सामान सस्ते होंगे, कृषि उपकरणों की कीमतें घटेंगी, दवाइयां सस्ती होंगी और घर बनाने की लागत भी कम होगी। राज्य सरकार को विश्वास है कि इससे आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और टैक्स संग्रह में और इजाफा होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *