Meerut: मेरठ जेल में बंद नीले ड्रम वाली मुस्कान है प्रेग्नेंटMeerut: मेरठ जेल में बंद नीले ड्रम वाली मुस्कान है प्रेग्नेंट

Meerut: मेरठ जेल में बंद नीले ड्रम वाली मुस्कान है प्रेग्नेंट

 

मेरठ के सौरभ रस्तोगी हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी फिल्हाल जेल में सजा काट रही है…. लेकिन, नीले ड्रम वाली ये मुस्कान एक बार फिर चर्चाओं में हैं। क्योंकि, इस बार मुस्कान ने भगवान श्री कृष्ण जैसे बेटे को जन्म देने की इच्छा जाहिर की है…..

जी हां,,,, ये बात मुस्कान की कोर्ट में पेशी के दौरान सामने आई है…आपको बता दें कि, मुस्कान ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जेल में व्रत रखा था… जिसके बारे में मुस्कान ने कोर्ट को बताते हुए कहा कि, “श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ था… मैं भी सजा काट रही हूं। एक बच्चा मेरी कोख में पल रहा है। अब मैं श्रीकृष्ण जैसा बेटा चाहती हूं।” मुस्कान का ये बयान न सिर्फ भावनात्मक है, बल्कि कानूनी और सामाजिक सवाल भी खड़े करता है… आखिर मुस्कान के गर्भ में पल रहा बच्चा किसका है?

मुस्कान पर आरोप है कि, उसने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की। अब वो मेरठ की जेल में महिला बंदियों के लिए बनी गर्भवती बैरक में है। 27 अगस्त को उसका अल्ट्रासाउंड पीएल शर्मा जिला अस्पताल में कराया गया, जिसमें ये सामने आया कि वो 26 सप्ताह की गर्भवती है। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं, और भ्रूण का विकास सामान्य है।

अब बहस इस बात पर है कि, मुस्कान के गर्भ में पल रहा बच्चा उसके मृत पति सौरभ का है या फिर उसके प्रेमी साहिल का। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से जो टाइमलाइन सामने आती है, उसके मुताबिक मुस्कान की प्रेग्नेंसी फरवरी के अंतिम सप्ताह के आस-पास की है। ये वही समय है जब सौरभ लंदन से भारत आया था और मेरठ में पत्नी और बेटी के साथ रहता था।

सूत्रों के मुताबिक, सौरभ 22 फरवरी को मेरठ आया था और 3 मार्च तक मुस्कान के साथ था। इस दौरान उसने बेटी पीहू का जन्मदिन और पत्नी मुस्कान का जन्मदिन मनाया। इस समयावधि को देखते हुए, डॉक्टरों का मानना है कि ये बच्चा सौरभ का हो सकता है।

हालांकि, इस दावे को पूरी तरह से साबित नहीं किया जा सकता। क्योंकि इसके बाद, 3 मार्च को सौरभ की हत्या कर दी गई, और मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ 17 मार्च तक लगातार साथ रही। 4 मार्च को दोनों मेरठ से शिमला गए, जहां शादी की और फिर 15 दिन का हनीमून मनाया। ऐसे में दोनों के बीच संबंध रहे होंगे, और बच्चा साहिल का भी हो सकता है।

सौरभ का परिवार इस पूरे मामले में स्पष्ट है। उन्होंने पहले ही पुलिस से बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाने की मांग की है ताकि पिता की पहचान हो सके। उनका कहना है कि अगर बच्चा सौरभ का है, तो उसकी परवरिश वे खुद करेंगे।
कोर्ट में सौरभ हत्याकांड का ट्रायल 4 जुलाई से जारी है। जिसमें अब तक 24 सुनवाई हो चुकी हैं। सबसे पहले सौरभ के बड़े भाई राहुल ने गवाही दी, जिससे लगातार 10 तारीखों पर सवाल-जवाब हुए। इसके बाद मां रेणु देवी ने भी कोर्ट में बयान दिए। बाकी गवाहों के बयान भी लिए जा रहे हैं….

इस केस में कुल 34 गवाह हैं। अब तक 6 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। सातवें गवाह, सीमेंट विक्रेता आशु उर्फ अक्षय के बयान भी दर्ज हो चुके हैं और उन पर क्रॉस-एक्जामिनेशन बाकी है। गवाहों में वो टैक्सी चालक भी शामिल है, जिसको मुस्कान और साहिल ने बुक किया था…. इसके अलावा उन होटलों के मैनेजर और स्टाफ भी हैं, जिन्होंने शिमला और उत्तराखंड में मुस्कान-साहिल को ठहराया था।

इसके साथ ही पोस्टमार्टम हाउस में नीले ड्रम को काटने वाले मजदूर, ड्रम को लाने-ले जाने वाले व्यक्ति और डॉक्टर्स को भी गवाह बनाया गया है। पुलिस ने इस केस को मजबूत बनाने के लिए हर एंगल से सबूत जुटाए हैं।

मुस्कान और साहिल का केस वरिष्ठ अधिवक्ता रेखा जैन लड़ रही थी… वहीं, सौरभ के परिवार ने वरिष्ठ वकील विजय बहादुर सिंह को केस की पैरवी के लिए नियुक्त किया है। केस की निगरानी सरकारी वकील डीजीसी केके चौबे कर रहे हैं।

इस हाई प्रोफाइल केस में अब कानूनी प्रक्रिया के साथ-साथ भावनात्मक पहलू भी जुड़ गए हैं। मुस्कान की ओर से आया कृष्ण जैसा बेटा पाने का बयान, न केवल जेल में रह रही महिलाओं की स्थिति पर सवाल खड़े करता है, बल्कि ये भी दर्शाता है कि, न्याय की लड़ाई अब केवल हत्या तक सीमित नहीं रही… इसमें अब एक अजन्मे बच्चे की पहचान और भविष्य भी शामिल हो गया है।…