मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले बड़ा झटका लगा है। उनके तेज और अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

स्टार्क ने कहा कि वो अब टेस्ट क्रिकेट पर पूरा ध्यान देंगे, साथ ही खुद को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए फिट रखना चाहते हैं। स्टार्क ने 5 टी20 विश्वकप खेले है। सितंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ ग्रॉस आइलेट में खेला।

आपको बता दें कि, मिचेल स्टार्क ने कुल 65 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 23.81 की औसत से 79 विकेट लिए, उनका इकॉनमी रेट 7.74 और एक बार उन्होंने पारी में चार विकेट झटके। वहीं, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी है।

क्या बोले मिचेल स्टार्क ?

मिचेल स्टार्क ने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है। मैंने टी20 इंटरनेशनल में हर मैच का लुत्फ उठाया। खासकर 2021 टी20 वर्ल्ड कप का, क्योंकि उसमें खिताबी जीत और टीम के साथ शानदार अनुभव रहा। आगे भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज, एशेज और 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए मुझे लगता है कि यह सही समय है। इससे मैं फिट और तरोताजा रहूंगा और टीम को भी नए गेंदबाजों को तैयार करने का समय मिलेगा।’

ये भी पढ़ें:

हिसार जिले के पेटवाड़ गांव में हुई JJP की जनसभा

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है