दिल्ली में आज दिनभर बरसेंगे बादल !

अगस्त का महीना खत्म होने को है लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी है। आज यानि शुक्रवार को दिल्ली की सुबह की शुरूआत बारिश के साथ हुई। झमाझम बारिश और साथ में ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में दिन भर बाद छाए रहेंगे जबकि, 10 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना जाहिर की है।

मौसम विभाग ने दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि दिल्ली समेत एनसीआर में 29 अगस्त को हल्की से तेज बारिश होने वाली है।

दिल्ली में आज सुबह-सुबह हुई बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच सड़कों पर जल जमाव हो गया है और दिल्ली के मुख्य मार्गों पर गाड़ियां फंस गई हैं। वहीं, इस दौरान ऑफिस जाने वालों को ट्रैफिक की वजह से परेशानी हो रही है।

दिल्ली का औसतन न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस है. वहीं नोएडा का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

 

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बार फिर फटा बादल, उफान पर अलकनंदा और मंदाकिनी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *