वैष्णो देवी भूस्खलन में 31 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही है। बीते दिन माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग में भूस्खलन होने से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 23 लोग घायल है। वहीं, मलबा इकट्ठा होने से जम्मू-कटरा राजमार्ग बंद हो गया है।
वैष्णो देवी भूस्खलन में 31 लोगों की मौत

सेना और प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं। यात्रा स्थगित कर दी गई है और दूरसंचार सेवाएं बाधित हैं। बता दें कि, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश होने के कारण नॉर्दर्न रेलवे ने बुधवार को 22 ट्रेनें रद्द कर दीं गई है और 27 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। जिनमें वैष्णो देवी बेस कैंप से चलने वाली 9 ट्रेनें भी शामिल हैं।

वैष्णो देवी भूस्खलन में 31 लोगों की मौत (PTI)

वहीं, बचाव अभियान जारी है और आशंका है कि मलबे के नीचे और लोग फंसे हो सकते हैं। बता दें कि, लगातार बारिश होने से जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा कर दी है। जम्मू में पुल ढह गए, बिजली लाइनों और मोबाइल टावरों को भारी नुकसान पहुंचा है।

मंगलवार को सुबह 11.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच जम्मू में 6 घंटे में 22 सेंटीमीटर बारिश हुई। हालांकि आधी रात के बाद बारिश में कमी आई, जिससे जिले को थोड़ी राहत मिली। इस बीच, मंगलवार तक लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ और जलभराव से 3,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राहत कार्य जिला प्रशासन, जेके पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, भारतीय सेना और स्थानीय वॉलंटियर्स की संयुक्त टीमों द्वारा चलाया जा रहा है। प्रभावित लोगों को अस्थायी शेल्टर्स में खाना, साफ पानी और मेडिकल सहायता दी जा रही है।

 

ये भी पढ़ें:

मनीषा की मौत का राज अब CBI खोलेगी…!

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *