राजस्थान में IMD का फिर से अलर्ट

राजस्थान में आसमानी आफत का कहर बरस रहा है। आज जयपुर समेत प्रदेश के 9 जिलों में स्कूल बंद किए गए है। यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज उदयपुर, सिरोही और जालौर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है। वहीं स्थानीय प्रशासन इसको लेकर सतर्क है। विभाग द्वारा अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है यहां हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बता दें कि, राजस्थान में मानसून का असर अभी भी जारी है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि प्रदेश में कल यानि 27 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहने की आशंका है। इसका मतलब साफ है कि आने वाले एक-दो दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में लोगों से सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है और जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए।

हालांकि, राज्य के लिए एक राहत की खबर है कि, ज्यादातर हिस्सों में अब हालात सामान्य होने लगे है। सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा और बाड़ा समेत कई जिलों में बाढ़ का असर तेजी से कम हो रहा है जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।

वहीं, मौसम विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे अलर्ट को नजरअंदाज न करें। भारी बारिश वाले क्षेत्रों में आने-जाने से बचें और बच्चों को भी स्कूल के अलावा घर पर सुरक्षित रखें।

 

ये भी पढ़ें:

मनाली में भारी बारिश से बहीं कई दुकानें, कुल्लू-मनाली-लेह हाईवे कई जगहों से टूटा

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है