केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में पेश किए गए संविधान 130वां संशोधन विधेयक पर बड़ा बयान दिया है। इस विधेयक को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच शाह ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि, विपक्ष “आज भी ये कोशिश कर रहा है कि, अगर कभी जेल गए तो जेल से ही आसानी से सरकार बना लेंगे। जेल को ही CM हाउस, PM हाउस बना देंगे और अधिकारी जेल से आदेश लेंगे। शाह ने कहा कि, “लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने के लिए ये बिल बहुत ज़रूरी है। PM,CM या मंत्री जेल में रहते हुए सरकार नहीं चला सकता है। ऐसा करना लोकतंत्र का अपमान होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *