CM रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान बड़ा हमला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई के दौरान बड़ा हमला हुआ है। आरोपी शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह घटना मुख्यमंत्री आवास पर जन सुनवाई के दौरान की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी सकरिया बताया है। आरोपी राजकोट का रहने वाला है और उसकी उम्र 41 साल है।

मुख्यमंत्री आवास के अधिकारियों के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता जिस समय जन सुनवाई कर रही थी उसी समय एक शख्स अपनी फरियाद लेकर वहां पहुंचा। इस दौरान उसने सीएम को थप्पड़ मार दिया। शख्स को हिरासत में ले लिया गया है और सिविल लाइन पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने क्या कहा ?

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि,आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जनता के बीच में थी और उनसे बात कर रही थी, इस बीच एक शख्स उनके पास आता है और कुछ कागज रखता है और अचानक उनका हाथ पड़कर उन्होंने खींचने की कोशिश करता है। इस दौरान धक्का-मुक्की होती है और उनका सिर शायद मेज के एक कोने पर लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस अभी जांच कर रही है कि वह शख्स कौन है अभी पुलिस पूरी जांच में जुटी है। मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। डॉक्टर उन्हें देख चुके हैं, उन्हें सदमा लगा है। मैंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है वह मजबूत महिला है।

 

ये भी पढ़ें:

BIHAR VOTE ADHIKAR YATRA: नावादा में ‘वोट अधिकार यात्रा’ में तेजस्वी बोले

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है