कर्नाटक की राजनीति में इस समय फिर से हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक बसवराजू वी शिवगंगा ने शनिवार को बड़ा दावा किया कि राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिसंबर के बाद मुख्यमंत्री बनेंगे। उनका कहना है कि मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दिसंबर तक ही पद पर रहेंगे और उसके बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी शिवकुमार को मिल जाएगी।
