द्वारका एक्सप्रेसवे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं- द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उद्घाटन करेंगे। ये परियोजनाएं राष्ट्रीय राजधानी को जाम से मुक्ति दिलाने और कनेक्टिविटी में सुधार के लिए सरकार की व्यापक योजना का हिस्सा हैं। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 11,000 करोड़ रुपये है।

वहीं, इनका उद्देश्य दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को कम करना, यात्रा समय को घटाना और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करना है। पीएम मोदी का कार्यक्रम 12.30 बजे के लिए शेड्यूल है। द्वारका एक्सप्रेसवे का 10.1 किमी लंबा दिल्ली सेक्शन 5,360 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है।

बता दें कि, यह सेक्शन मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिसमें यशोभूमि, डीएमआरसी की ब्लू लाइन और ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो शामिल हैं। वहीं, इस खंड का 5.9 किमी हिस्सा शिव मूर्ति चौराहे से द्वारका सेक्टर-21 तक और 4.2 किमी हिस्सा द्वारका सेक्टर-21 से दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर तक कनेक्ट करेगा।

 

ये भी पढ़ें:

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में फटा बादल, मलबे में दबे कई घर, 4 लोगों की मौत

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *