IMG 20250812 WA0006

दिल्ली में NSUI के अध्यक्ष वरुण चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग’ तक मार्च’ निकालकर वोट चोरी का पुरजोर विरोध किया।

BJP के वोट चोरी के खिलाफ NSUI का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन
BJP के वोट चोरी के खिलाफ NSUI का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन

पूर्व सांसद एवं हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अशोक तंवर के सुपुत्र आदिकर्ता तंवर ने सैकड़ों साथियों के साथ मार्च में भाग लिया।

आदिकर्ता तंवर ने कहा कि, BJP और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं।वोट चोरी देश के लिए एक गंभीर खतरा है ।BJP की वोट चोरी लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म कर देगा

IMG 20250812 WA0007

उन्होंने आगे कहा कि, वोट चोरी करके बीजेपी देश को अंदर से खोखला कर रही हैं। हमें साथ मिलकर वोट चोरी को हर हाल में रोकना होगा।NSUI कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार ने पुलिस भेजकर रास्ते में रोकने की कोशिश की।

बता दें कि, आदिकर्ता सहित सैंकड़ों NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। आदिकर्ता तंवर ने कहा कि ये BJP सरकार की सरासर तानाशाही है। BJP लाख कोशिश कर लें,वोट चोरी की सच्चाई देश से छिपा नहीं सकते। देश का युवा हुंकार भर रहा और कह रहा,वोट चोरी नहीं चलेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *