BBIHAR VOTER VIVAD: वोट चोरी विवाद पर प्रशांत किशोर का बयान: चुनाव आयोग से मांगा जवाब"BIHAR VOTER VIVAD: वोट चोरी विवाद पर प्रशांत किशोर का बयान: चुनाव आयोग से मांगा जवाब"

BIHAR VOTER VIVAD: वोट चोरी विवाद पर प्रशांत किशोर का बयान: चुनाव आयोग से मांगा जवाब”

बिहार में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी (BIHAR VOTER VIVAD) के आरोपों को लेकर विपक्ष ने संसद में कई बार जोरदार हंगामा किया है। इसी सिलसिले में विपक्षी दलों के नेताओं ने दिल्ली में संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकालने की कोशिश की। इस शांतिपूर्ण मार्च के दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य सांसदों को हिरासत में ले लिया और कुछ देर बात छोड़ दिया।

इस पूरे मामले(BIHAR VOTER VIVAD) पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, जब पूरा विपक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथ्यों के साथ ये मुद्दा उठा रहे हैं, तो चुनाव आयोग को चुप नहीं रहना चाहिए

प्रशांत किशोर ने कहा कि, ये सिर्फ राहुल गांधी की बात नहीं है, वे इस समय पूरे विपक्ष के नेता हैं। जब उन्होंने वोटर लिस्ट (BIHAR VOTER VIVAD) और चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं, तो चुनाव आयोग की जिम्मेदारी बनती है कि वे, इसकी जांच करें और जनता के सामने साफ-साफ अपना पक्ष रखे। अगर चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं होगी, तो फिर लोकतंत्र पर सवाल खड़ा होगा।

PK ने कहा, “मैंने देखा कि विपक्ष के नेता शांतिपूर्वक मार्च कर रहे थे। उन्हें पुलिस ने रोका, हिरासत में लिया। हालांकि वहां की पूरी स्थिति मुझे नहीं पता, लेकिन असली मुद्दा मार्च नहीं, बल्कि वोटर लिस्ट (BIHAR VOTER VIVAD)और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता का है।”

प्रशांत किशोर ने ये भी कहा कि, इतने बड़े पैमाने पर सवाल उठे हैं, तो चुनाव आयोग (BIHAR VOTER VIVAD) लंबे समय तक चुप नहीं रह सकता। उसे जनता के सामने आकर जवाब देना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में कभी भी विकल्प खत्म नहीं होता। विपक्ष की जिम्मेदारी है कि, वो आवाज उठाता रहे और जनता सब कुछ देख रही है

प्रशांत किशोर ने हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भी सवाल उठाए। अमित शाह ने कहा था कि, बिहार में बांग्लादेश और नेपाल से आए घुसपैठिए मौजूद हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए PK ने पूछा कि, क्या ये मान लिया जाए कि केंद्र और राज्य में BJP की सरकार होने के बावजूद घुसपैठिए देश में घुस आए? और क्या उन्होंने वोटर लिस्ट(BIHAR VOTER VIVAD) में अपने नाम भी जुड़वा लिए?

उन्होंने कहा, “अगर गृह मंत्री खुद कह रहे हैं कि विदेशी लोग भारत में आकर वोटर लिस्ट में शामिल हो गए, तो ये राहुल गांधी (BIHAR VOTER VIVAD) की बात को और मजबूती देता है। राहुल गांधी भी तो यही कह रहे हैं कि वोटर लिस्ट में गंभीर गड़बड़ियां हैं।”

इस पूरे मामले में विपक्ष चुनाव आयोग से पारदर्शिता की मांग कर रहा है। राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेता कह रहे हैं कि वोटर लिस्ट(BIHAR VOTER VIVAD) में गड़बड़ियां हो रही हैं और चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं रह गई है। वहीं, प्रशांत किशोर ने भी कहा कि, जब इतने बड़े नेता सवाल उठा रहे हैं, तो चुनाव आयोग की जिम्मेदारी बनती है कि वो सामने आए और जांच कर अपना पक्ष स्पष्ट करे।

पीके ने साफ तौर पर कहा कि, लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत है और अगर चुनावी प्रक्रिया (BIHAR VOTER VIVAD) पर भरोसा नहीं रहेगा, तो लोकतंत्र की नींव कमजोर हो जाएगी। ऐसे में चुनाव आयोग को जवाब देना होगा और ये सुनिश्चित करना होगा कि चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष हों।

आगे पढ़े: राहुल गांधी ने उठाया ‘वोट चोरी’ का मुद्दा, एक साथ खड़ा हुआ पूरा विपक्ष

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *