गुरुग्राम में हुक्का पीने के लिए हुए विवाद में एक 33 वर्षीय शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला पटौदी के गुढाणा गांव के फार्म की है। एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को जानकारी देते हुए बताया कि, इस हमले में दो अन्य घायल हुए है जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
वहीं, पुलिस ने आठ लोगों गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात झगड़े में एक शख्स की मौत की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस की एक टीम सिविल अस्पताल पहुंची जहां गुढाणा गांव के रितेश की मौत हो गई थी। जबकि, इस घटना में उसके दो दोस्त राजकुमार और मंजीत घायल हो गए।
बता दें कि, बाद में पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और दो मोटरसाइकिलें बरामद कीं। मंजीत ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह सुअर फार्म की ओर टहलने गया था, जहां रितेश, कृष, दीपांशु, काकू और दो अन्य हुक्का पी रहे थे।
इस दौरान आरोपियों ने रितेश के साथ झगड़ा किया जिसके बाद मंजीत ने उन्हें रोकने के लिए बीच-बचाव किया। काकू, दीपांशु और 10-12 अन्य ने रात करीब 11 बजे एक किराने की दुकान के सामने रितेश पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जब रितेश के चाचा राजकुमार और मंजीत ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन्हें भी पीटा गया। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और अपनी मोटरसाइकिलें छोड़कर भाग गए। रितेश को अस्पताल ले जाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बता दें कि, पुलिस ने पटौदी पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की गई है> पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह हमला हुक्का पीते समय गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े से जुड़ा था।
