उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी

उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ-साथ कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। नदियां और नाले उफान पर है और जगह-जगह हो रही लैंडस्लाइड से हालात बदतर बने हुए है।

मौसम विभाग का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने आज राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, प्रदेश के सात जिलों में आज कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम खराब रहेगा।

बता दें कि, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है और ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा ये कदम उठाया गया है।

इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

उत्तराखंड में ख़राब मौसम को देखते हुए आज नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग सात जिलों में स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

ये भी पढ़ें:

BIHAR VIDHANSABHA CHUNAV: विधानसभा चुनाव से पहले 6 नेताओं की सुरक्षा श्रेणी अपग्रेड

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है