उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

धराली और हर्षिला में आज रेस्कूय ऑपरेशन का दूसरा दिन है। रेस्क्यू ऑपरेशन में सात टीमें शामिल है जो युद्धस्तर पर काम कर रही है। अब तक इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि, अब तक 11 जवान समेत 70 लोग लापता हैं। वहीं, 190 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

बता दें कि,आज रेस्क्यू ऑपरेशन का दूसरा दिन है और सड़क मार्ग खुलने से धराली और हर्शिल पहुंचना अब मुमकिन हो गया है। भटवारी में राजमार्ग बह गया था जिस कारण हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू ही एक मात्र सहारा था। हेलिकॉप्टर से ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा था लेकिन अब धराली जाने वाला सड़क मार्ग खुल गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में एकमात्र सहारा हेलिकॉप्टर है क्योंकि यहां पहुंचनेवाली सड़कें पूरी तरह से टूट गई हैं। भारतीय सेना की 7 टीमें लगातार मोर्चे पर डटी हैं। 225 से ज़्यादा जवान राहत-बचाव में तैनात हैं। राहत की खबर ये है कि हर्षिल का मिलिट्री हेलीपैड पूरी तरह चालू कर दिया गया है। 3 सिविल हेलिकॉप्टरों के जरिये राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:

BIHAR ELECTION: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *