सत्यपाल मलिक का निधन

भारतीय राजनिति को एक और बड़ा झटका लगा है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। सत्यपाल मलिक ने लंबी बीमारी के बाद 79 वर्ष की आयु में मंगलवार दोपहर नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली।

बता दें कि, उनका RML अस्पताल में इलाज चल रहा था। सत्यपाल मलिक लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर 11 मई को दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सत्यपाल मलिक के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उनके निधन की जानकारी दी गई। बता दें कि, उन्होंने कृषि आंदोलन, भ्रष्टाचार और कई राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी बेबाक राय के लिए सुर्खियां बटोरी थीं।

 

ये भी पढ़ें:

ऋषिकेश: लगातार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर Warning Label के करीब पहुंचा

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है