उत्तराखंंड के हरिद्वार जिले में स्थित मनसा देवी मंदिर में बड़ा हादसा हो गया है। मनसा देवी पैदल मार्ग पर भगदड़ मची है और इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, इसके साथ ही कई लोग के घायल होने की जानकारी है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।
समाचार एजेंसी ANI को गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं।
वहीं, स्थानीय प्रशासन का कहना है कि ये भगदड़ उस समय हुई जब मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए एकत्र हुए थे। रविवार यानि छुट्टी का दिन होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक थी और अचानक हुई अफरा-तफरी के कारण स्थिति बेकाबू हो गई। वहीं, हादसे के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन हुआ है।
आपको बता दें कि, हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाने में जुटी हैं। वहीं, अभी तक हताहतों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
